कसौटी जिंदगी की

धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ में मिस्टर बजाज की वापसी

1379 0

मुंबई। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला बहुचर्चित धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ में नया मोड़ आ गया है। धारावाहिक में एक बार फिर से मिस्टर बजाज की एंट्री हो गई है।

कसौटी जिंदगी की धारावाहिक में एक के बाद एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं

धारावाहिक में एक के बाद एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में धारावाहिक में दिखाया गया था कि प्रेरणा बेटी को जन्म देती है। वहीं धारावाहिक में अनुराग की यादाश्त भी वापस आ गई है, लेकिन अभी तक वह कोमोलिका को पहचान नहीं पाया है।

धारावाहिक में मिस्टर बजाज की एंट्री होती है और वह प्रेरणा को डूबने से बचाकर अपने घर ले आते हैं

फिलहाल धारावाहिक में दिखाया जा रहा है कि अनुराग अपनी मां और कोमोलिका की बातों में आकर विश्वास कर लेता है कि प्रेरणा उसे धोखा दे रही है और स्नेहा उसकी नहीं मिस्टर बजाज की बच्ची है। जिसके बाद अनुराग अपने प्यार प्रेरणा को मारने की कोशिश करता है और उसे ब्रिज से धक्का दे देता है, लेकिन तभी धारावाहिक में मिस्टर बजाज की एंट्री होती है। वह प्रेरणा को डूबने से बचाकर अपने घर ले आते हैं।

हनी सिंह का नया पार्टी सॉन्ग ‘लोका’ रिलीज़, यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड

मिस्टर बजाज प्रेरणा को अपनी बेटी कुकी के लिए लंदन चलने की बात कहेंगे

आने वाले एपिसोड में दिखाया जायेगा कि मिस्टर बजाज प्रेरणा को अपनी बेटी कुकी के लिए लंदन चलने की बात कहेंगे। वहीं दूसरी तरफ कोमोलिका प्रेरणा और अनुराग की बच्ची स्नेहा को अनाथालय छोड़ आयेगी। इसके बाद आग लग जाती है। ऐसे में स्नेहा की जान भी खतरे में है। आने वाले एपिसोड में धारावाहिक में कई हैरान करने वाले मोड़ दिखाये जाएंगे। धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ में मिस्टर बजाज का किरदार अभिनेता करण सिंह ग्रोवर निभा रहे हैं।

Related Post

राबड़ी देवी

नीतीश महागठबंधन में वापस आकर तेजस्वी को CM और खुद को PM बनवाना चाहते थे – राबड़ी देवी

Posted by - April 13, 2019 0
पटना। बिहार की पूर्व सीएम और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को लेकर एक ऐसा…
फिल्म ‘आश्रम’

वेबसीरीज फिल्म ‘आश्रम’ धर्म गुरूओं पर आधारित होगी : प्रकाश झा

Posted by - August 6, 2020 0
मुंबई। संवेदनशील और सामाजिक मुद्दों पर बॉलीवुड में फिल्म बनाने के लिये मशहूर प्रकाश झा की आने वाली वेबसीरीज फिल्म…
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

66th National Film Award: नहीं शामिल हो सके अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर दी जानकारी

Posted by - December 23, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सामारोह का आगाज दिल्ली के विज्ञान भवन में हो चुका हैं। जो आज सोमवार…