पीएम मोदी से उद्धव ठाकरे की मुलाकात

पीएम मोदी से उद्धव ठाकरे ने बेटे आदित्य के साथ की मुलाकात

832 0

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की है। इस दौरान उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्धव ठाकरे की मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्धव ठाकरे की मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में उद्धव ठाकरे राज्य के किसानों की कर्ज माफी सहित राज्य की विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से मदद मांग सकते हैं।

शिवसेना और भाजपा गठबंधन टूटने के बाद पीएम मोदी से उद्धव की दूसरी मुलाकात

भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद उद्धव ठाकरे की पीएम मोदी से यह दूसरी मुलाकात हुई। इससे पहले, शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि उद्धव ठाकरे की पीएम मोदी से सदिच्छा भेंट होगी और बाकी जानकारी विवरण की गहराई से खुदाई की जरूरत नहीं है। शिवसेना और भाजपा गठबंधन टूटने के बाद पीएम मोदी से उद्धव की पहली बार मुलाकात पुणे में पुलिस महानिदेशक परिषद को संबोधित करने पहुंचने के दौरान हुई थी। उस समय प्रोटोकॉल और शिष्टाचार के तहत उद्धव ठाकरे ने एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत किया था और फिर मुंबई लौट आए थे। लेकिन उसके बाद दोनों के बीच कोई अधिकारिक बातचीत नहीं हुई थी।

जज्बे को सलाम : झारखंड की पुंडी सारू सपना पूरा करने अब चली अमेरिका 

आमतौर पर किसी राज्य में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अगले कुछ दिनों में ही प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनके समक्ष राज्य की समस्याओं पर चर्चा करता है। उद्धव ठाकरे ने भी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद व्यंग्यात्मक लहजे में कहा था कि वह जल्द ही बड़े भाई नरेंद्र मोदी से मिलने जाएंगे, क्योंकि वे मुझे छोटा भाई मानते हैं।

सोनिया से भी मिलेंगे उद्धव

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने दिल्ली दौरे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगे। उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया और राहुल उपस्थित नहीं हो सके थे, लेकिन शपथ ग्रहण के बाद सोनिया गांधी ने उन्हें पत्र भेजकर शुभकामनाएं दी थी।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ‘पृथ्वीराज’ की तरह ही लोकभवन ऑडीटोरियम में फिल्म ‘मेजर’ भी देखेंगे

Posted by - June 22, 2022 0
लखनऊ: मुंबई हमले में आतंकवादियों से मुतभेड़ के दौरान शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन पर बनने वाली फिल्म “मेजर” (Major)…
cm yogi

उप्र स्थापना दिवस: सीएम योगी की राज्य को देश का ग्रोथ इंजन बनाने की अपील

Posted by - January 24, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य के स्थापना दिवस (UP…
CM Yogi

योगी सरकार में स्कूली शिक्षा को मिला नया आयाम, अब पढ़ाई केवल किताबों की नहीं, हुनर की भी होगी

Posted by - July 10, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा को किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर कौशल,…
CM Yogi

हमारी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में 1.60 लाख से अधिक भर्तियां कींः मुख्यमंत्री

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शिक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों…