यूपी विधानसभा चुनाव 2022

बीजेपी सरकार दिखा रही है हसीन सपने, आर्थिक सर्वे इसका प्रमाण : मायावती

958 0

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण को सरकारी लेखा-जोखा बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनहित को लेकर जो बातें कही गई हैं। वह हवा-हवाई हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में लोगों की आय लगातार तंग होती जा रही है। फिर भी बीजेपी सरकार लोगों को हसीन सपने दिखा रही है। संसद में पेश आर्थिक सर्वे इसी का प्रमाण है।

मायावती ने इस संबंध में कुल तीन ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जैसा कि यह विदित है कि राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकारी लेखा-जोखा होता है और आज संयुक्त संसद के समक्ष इनके अभिभाषण में देश व जनहित को लेकर जो भी बातें कही गयी हैं। वे हवा-हवाई ज्यादा हैं। इसमें जमीनी हकीकत में बहुत कम है। यह किसी से छिपा नहीं है।

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि इसके साथ ही, आज केन्द्र सरकार द्वारा पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, देश की जनता को काफी कुछ निराश करने वाली है।

आखिरी ट्वीट में मायावती ने लिखा कि केन्द्र की गलत नीतियों व कार्यकलापों के कारण बढ़ती गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी आदि से लोगों की प्रति व्यक्ति/परिवार आय लगातार तंग होती जा रही है, फिर भी बीजेपी सरकार लोगों को हसीन सपने दिखा रही है। आज संसद में पेश आर्थिक सर्वे इसका ताज़ा प्रमाण है।

Related Post

IGRS Portal

योगी सरकार में नगरीय निकायों का शिकायत निवारक तंत्र कर रहा त्वरित कार्य

Posted by - April 22, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने नगरीय निकायों में शिकायत निवारण तंत्र को अभूतपूर्व रूप से…
G-20: SS Sandhu gave instructions to officials

जी-20 सम्मिट: मुख्य सचिव ने सफल आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted by - February 28, 2023 0
रामनगर। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने मंगलवार को पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचकर 28 से 30 मार्च तक रामनगर में प्रस्तावित जी-20…