ग्रैमी अवॉर्ड्स

Grammys 2020: प्रियंका ने पहना डीप नेकलाइन की बोल्ड गाउन, फैंस हुए हैरान

2155 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स में हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस समारोह का आयोजन बीते कल रविवार यानि 26 जनवरी को लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में किया गया हैं। इस समारोह में इन्ही मशहूर हस्तियों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनस के साथ इस अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लिया।

इस दौरान प्रियंका का रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। जहां वो काफी बोल्ड ड्रेस में देखने को मिली। जो सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ हैं। प्रियंका ने डिजाइनर राल्फ रूसो का गाउन पहना जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी। इस गाउन के साथ उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनीं।

फैंस प्रियंका के इस अवतार को देखकर हैरान हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने ड्रेसिंग सेंस से एक बार फिर सभी को पीछे छोड़ दिया। हॉलीवुड की तमाम हसीनाओं को पीछे छोड़ प्रियंका लाइमलाइट में रहीं। हालांकि कुछ लोगों को उनका यह बोल्ड अवतार पसंद आया है तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

रिटायर्ड बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट का निधन, खेल जगत में बना गम का माहौल 

एक यूजर ने लिखा, यह जब बॉलीवुड में होती हैं तो बेहतर कपड़े पहनती हैं। एक और यूजर ने लिखा-बकवास ड्रेस। बात करें वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही एवेंजर्स एंडगेम फेम रूसो ब्रदर्स के प्रोजक्ट CITADEL में नजर आने वाली हैं। शादी के बाद प्रियंका स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं।

इस समारोह के दौरान प्रियंका के साथ निक भी नजर आए। निक ने गोल्डन सूट कैरी किया था। अवार्ड नाइट से प्रियंका और निक की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भारतीय फैंस प्रियंका का इतना बोल्ड अंदाज देख हैरान हैं।

प्रियंका चोपड़ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रैमी 2020 रेड कार्पेट से अपनी और निक की तस्वीर शेयर की है। इसके प्री इवेंट में भी प्रियंका ने ग्लैमरस ड्रेस पहनी थी। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- This guy। #Grammys2020’। प्रियंका की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Related Post

भाजपा उम्मीदवार रवि किशन

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन का पर्चा हो सकता है रद, जानें क्या है मामला

Posted by - May 3, 2019 0
गोरखपुर। शैक्षिक योग्यता को लेकर गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन पर भी सवाल उठा है। कुशीनगर के एक युवक…
मसाला

 स्वाद में चार गुना बढ़ाने के लिए इन अनोखे भारतीय मसालों का करें इस्तेमाल

Posted by - January 27, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। कुछ पकवानों में मसलों का बेहद ही अहम रोल होता हैं। वैसे तो भारतीय खाना बिना मसलों का…

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी लखनऊ की बेटी

Posted by - September 29, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली वर्तिका सिंह मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व…