प्रशांत किशोर

जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बोले-बिहार में नहीं होगा लागू CAA-NRC

902 0

पटना। रविवार सुबह कोलकाता के बेलूर मठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए को लेकर लोगों को की आशंकाओं को लेकर अपनी बात रखी। उसी समय जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने सीएए और एनआरसी पर खुकलर विरोध करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार में सीएए को लागू नहीं किया जाएगा।

CAA-NRC को अस्वीकृत करने पर पीके ने राहुल-प्रियंका को कहा थैंक्स

प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया कि मैं सीएए और एनआरसी को औपचारिक और स्पष्ट अस्वीकृत करने के लिए सभी की तरह कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। इसके लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों विशेष धन्यवाद के पात्र हैं। इसके अलावा, आप सभी को आश्वस्त करना चाहूंगा कि बिहार में सीएए और एनआरसी लागू नहीं होगा।

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में हुए इस तिरंगा मार्च में सभी धर्मो के लोगों ने भागेदारी की

बता दें कि सीएए कानून संसद में पारित हुए कई दिन गुजर चुके हैं, लेकिन देश में इसके खिलाफ हो रहा आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हैदराबाद में भी हजारों की भीड़ सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध करने के लिए निकली। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में हुए इस तिरंगा मार्च में सभी धर्मो के लोगों ने भागेदारी की।

Related Post

PSI

पीएसआई भर्ती घोटाले में लिप्त दो अधिकारियो को राज्य सरकार ने किया निलंबित

Posted by - July 5, 2022 0
बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने सोमवार को पीएसआई (PSI) भर्ती घोटाला मामले में आईपीएस अधिकारी अमृत पॉल को सीआईडी ​​द्वारा गिरफ्तार…
CM Dhami

पीएम मोदी के सम्भावित दौरे को लेकर तैयारियों का सीएम धामी ने लिया फ़ीडबैक

Posted by - October 12, 2022 0
देहारादून। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के सम्भावित दौरे को देखते हुए ख़राब मौसम और बर्फ़बारी के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…