CM Yogi

समय से पूरा हो कन्वेंशन सेंटर और मेट्रो स्टेशन का कार्य, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यानः मुख्यमंत्री

223 0

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को जनपद कानपुर नगर का दौरा कर शहर में चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने चुन्नीगंज में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर और चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय से काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

शहर को नई पहचान देगा कन्वेंशन सेंटर

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सबसे पहले 15,383.43 स्क्वायर मीटर में बन रहे निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का दौरा किया। यह सेंटर दो एग्जिबिशन हॉल, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल, मीटिंग रूम, फूड कोर्ट, गेस्ट रूम, डायनिंग एरिया, बिजनेस सेंटर और एडमिन ब्लॉक से सुसज्जित होगा। सीएम योगी ने अधिकारियों से निर्माण की प्रगति पर जानकारी ली और इसे तय समय पर पूरा करने की हिदायत दी।

मेट्रो स्टेशन के शीघ्र संचालन के निर्देश

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया, जो कानपुर मेट्रो परियोजना का हिस्सा है। उन्होंने मेट्रो संचालन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को शीघ्र संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।

कानपुर में मेट्रो के दो कॉरिडोर पर काम चल रहा है- पहला आईआईटी कानपुर से नौबस्ता तक (21 स्टेशन) और दूसरा कानपुर विश्वविद्यालय से बर्रा-8 तक (8 स्टेशन)। कानपुर मेट्रो की सीएम योगी ने 2021 में शुरुआत की थी और अब दूसरे फेज का काम पूरा होने के बाद वह इसका भी शुभारंभ कर सकते हैं।

Related Post

Tilak Pravesh Dwar

रामनगरी की गरिमा को मिलेगा नया द्वार, अयोध्या में बन रहा है भव्य ‘तिलक प्रवेश द्वार’

Posted by - August 7, 2025 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को और सशक्त करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल…
CM Yogi

छेड़ने वाले को भारत छोड़ता नहीं…, पहलगाम हमले पर सीएम योगी का कडा संदेश

Posted by - April 26, 2025 0
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लखीमपुर में भाषण देते हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर…
CM Yogi

10 टन ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना पर एफपीओ/सहकारी समितियों को मिलेगा अनुदान

Posted by - August 13, 2025 0
लखनऊ : डबल इंजन सरकार (मोदी-योगी) अन्नदाता किसानों के हित में निरंतर कदम उठा रही है। इसी क्रम में सरकार…
Anit shah

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे अमित शाह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Posted by - April 5, 2021 0
जगदलपुर। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच चुके हैं। शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…