खुदरा व्यापारी भूख हड़ताल पर

अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ खुदरा व्यापारी भूख हड़ताल पर

845 0

नई दिल्ली। देशभर के व्यापारियों ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर सहित पांच सौ विभिन्न शहरों में ई-कॉमर्स बाजार और भारत के खुदरा व्यापार के उपनिवेशवाद के खिलाफ एक दिन की भूख हड़ताल की।

व्यापारियों ने न केवल अमेजन और फ्लिपकार्ट बल्कि परिवहन, रसद, यात्रा, घर खरीदने, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं और अन्य वर्गों में काम करने वाली अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की सरकार से मांग की।

पुलिस को लेकर राजनीति न करें संदीप दीक्षित, कांग्रेस माफी मांगे : जी. किशन रेड्डी

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की हम चाहते हैं कि भारतीय ई-कॉमर्स बाजार सभी प्रकार की अनुचित व्यापारिक कुप्रथाओं से मुक्त हो और जब तक सरकार इन कम्पनियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है तब तक हमारा राष्ट्रीय आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने अमेजन और फ्लिपकार्ट पर व्यापारी वर्ग के अनुकूल होने और छोटे व्यापारियों को अपने पोर्टल पर स्थान देने के दावों को नौटंकी करार देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से बेतुका है क्योंकि उनके प्लेटफार्मों पर पहले से ही लाखों व्यापारी हैं। ऐसे में उन्हें देश को बताना चाहिए कि कितने छोटे व्यापारी उनकी मदद से बड़े हुए हैं।

Related Post

भगत सिंह कोश्यारी

प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों को 80 फीसदी आरक्षण : भगत सिंह कोश्यारी

Posted by - December 1, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को विधान भवन में राज्य विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित…
CM Vishnu Dev Sai

ट्रायबल म्यूजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का प्रमुख केन्द्र होगा: मुख्यमंत्री साय

Posted by - August 29, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज गुरुवार को नवा रायपुर में आदिम जाति अनुसंधान एवं…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022

BHU मुस्लिम प्रोफेसर पर माया बोलीं- प्रशासन का ढुलमुल रवैया मामले को दे रहा तूल

Posted by - November 21, 2019 0
लखनऊ। यूपी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संस्कृत पढ़ाने वाले एक मुस्लिम शिक्षक फिरोज खान का लगातार विरोध हो रहा…