खबर आपके लिए फायदेमंद

किराए के घर में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए है फायदेमंद

853 0

नई दिल्ली। वर्तमान समय में रियल स्टेट में खूब मंदी छाई हुई है, लेकिन कुछ लोग खुद के घर में रहना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं? होम लोन पर दिए जाने वाले ब्‍याज के बजाय आप किराए के घर में रहकर कैसे लाखों रूपए सेव कर सकते हैं?

हाल ही में आई रियल एस्टेट रिसर्च फर्म नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट बताती है कि मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में जहां तीन फीसदी की कमी हुई है। तो वहीं दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतों में तीन फीसदी बढ़त हुई है, लेकिन इन सबके बावजूद आपके लिए किराए घर के घर में रहना ज्यादा किफायती है।

आपको 25 लाख का घर खरीदना है तो आपको 10 फीसदी डाउनपेमेंट करना जरूरी

एक उदाहरण के तौर पर देखिए, आपको 25 लाख का घर खरीदना है तो आपको 10 फीसदी डाउनपेमेंट करना जरूरी होता है। ऐसे में आपको तकरीबन 22 लाख रूपए का लोन मिलेगा। 22 लाख पर आपको तकरीबन 8 से 9 फीसदी तक ब्याज देना होगा। यानि हर महीने आपको 20 हजार रूपए की ईएमआई देनी होगी। यानि आपको अपनी सैलरी से हर माह 20 हजार रूपए ईएमआई में भरना पड़ेगा।

HDFC बैंक की नई वेबसाइट लॉन्च, आप ऐसे हो सकते हैं मालामाल 

वहीं किराए की बात करें तो आपको आसानी से 5 से 8 हजार में आराम से 2 बीएचके घर एनसीआर में किराए पर मिल सकता है। अगर आप महीने का 6 हजार रूपए किराए में देते हैं। तो ईएमआई में जाने वाले 20 हजार में से 14 हजार रूपए की आपकी हर माह बचत होती है।

14 हजार रूपयों को आप सिप, म्युचुअल फंड या कहीं अच्छी जगह  कर सकते हैं निवेश

इन 14 हजार रूपयों को आप सिप, म्युचुअल फंड या कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं। ये निवेश आप 20 साल तक करें। यदि आपको 14 हजार के निवेश से 12 फीसदी रिटर्न भी मिलता है तो 20 साल में आप करोड़पति हो जाएंगे।

आज के समय में अच्छा रिटर्न पाने के लिए सबसे बेहतर निवेश का विकल्प इक्विटी म्युचुअल फंड है। पिछले कुछ सालों में एसआईपी और इक्विटी म्युचुअल फंड से लोगों को 15 से 16 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं लंबे समय तक निवेश में आप 12 फीसदी तक रिटर्न पा सकते हैं।अब तो आप समझ गए होंगे कैसे सस्ता किराया देकर भी आप आसानी से करोड़ों कमा सकते हैं।

Related Post

जेएनयू में बढ़ी फीस घटाई

जेएनयू में छात्रों के प्रदर्शन के आगे झुकी सरकार, बढ़ी हुई फीस घटाई

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों के लगतार विरोध-प्रदर्शन ने मोदी सरकार को झुकने को मजबूर कर दिया।…
CM Dhami

सीएम धामी ने बेलडा प्रकरण की जांच 15 दिन के अंदर करने के दिए निर्देश

Posted by - June 23, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आयुक्त गढवाल मण्डल और पुलिस  महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र को जनपद हरिद्वार के ग्राम बेलडा निवासी…