INDvWI

INDvWI : वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया का दिया बल्लेबाजी का न्यौता

821 0

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। हालांकि टॉस हारने के बाद विराट ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते।

टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में विराट सेना को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की कमी खलेगी।

विराट की अगुआई में भारतीय टीम की नजरें कैरेबियाई टीम के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने पर टिकी होंगी। पिछले 24 घंटे से यहां बारिश हो रही थी जिससे सभी की निगाहें मौसम पर टिकी थीं, लेकिन फिलहाल मौसम साफ है और धूप खिली हुई है।

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी

मुंबई में सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के अलावा कप्तान विराट कोहली की शानदार पारियों से टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम लय में है। धवन की गैरमौजूदगी में पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी रोहित के साथ राहुल को सौंपी जा सकती है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, शिवम दुबे, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा।

Related Post

chhalaang

राजकुमार राव की फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर ने मचाई धूम

Posted by - October 17, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘छलांग’ (chhalaang) का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। हंसल मेहता द्वारा…
SS Sandhu

एसएस संधु ने गैंरसैंण अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा की

Posted by - May 19, 2023 0
देहारादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में गैंरसैंण अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा…