भारतीय रेलवे

ट्रेन में भी अब मिलेगा खाने को ये सब, IRCTC ने निकाला ‘खुशियों की डिलीवरी’ योजना

1030 0

नई दिल्ली। ट्रेनों में हर रोज अधिक से अधिक लोग यात्रा करते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका प्रतिदिन ट्रेन में सफर करना होता हैं। ऐसे में उन्हे ट्रेन में मिलने वाली चीजों को ही खाना पड़ता हैं। चाहे वो चीज उन्हे पसंद हो या न हो। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा इसी चीज की समस्या होती हैं।

तो उनके लिए भारतीय रेलवे में यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई खुशखबरी के घोषणा की हैं भारतीय रेलवे ने अपने ग्राहकों के लिए खाने के ज्यादा से ज्यादा आइटम उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत देशभर के 350 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को उनका मनपसंद खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने 700 फूड वेंडरों के साथ डील की है।

26 साल की उम्र में जोजिबिनी टूंजी ने जीता 2019 के मिस यूनिवर्स का खिताब

इस सुविधा के तहत यात्रियों को डोमिनॉज पिज्जा, बिरयानी ब्लूज की मशहूर बिरयानी, हल्दीराम की राज कचौरी भी खाने को मिलेगी। इसके अलावा रेलवे ने सब-वे, फूड प्लाजा समेत कई ब्रांड के साथ पार्टनरशिप की है। रेल यात्री उत्तर भारतीय खाने से लेकर साउथ इंडियन फूड के जायके का भी लुत्फ ले पाएंगे।

एक रिपोर्ट के अनुसार, आईआरटीसी को कुछ साल पहले तक हर माह खाने के केवल 8,000 ऑर्डर मिलते थे, जबकि अब करीब 21,000 ऑर्डर ई-केटरिंग के माध्यम से मिलते हैं। आईआरटीसी को हर ऑर्डर पर करीब 12 फीसदी का कमीशन मिलता है।

रेलवे ने शुरू की गई इस योजना को ‘खुशियों की डिलीवरी’ नाम दिया है। इस योजना से आम रेलयात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है। उन्हें अपना मनपसंद खाना मिलेगा। देशभर के 350 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने भण्डारपुरी धाम में गुरुगद्दी आसन के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted by - October 13, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज रविवार काे भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन का…
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने छत्‍तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 13 हजार करोड़ रुपये

Posted by - March 12, 2024 0
रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की एक और मोदी गारंटी पूरा हो गया। कृषक उन्नति योजना (Krishak Unnati Yojana) के जरिए…
CM Dhami

खनन विभाग बना उत्तराखण्ड का ‘मॉडल डिपार्टमेंट’ — मुख्यमंत्री ने की विभाग की सराहना

Posted by - October 14, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य के सभी मनरेगा श्रमिकों को…
CM Dhami

क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द हो मरम्मत, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Posted by - November 30, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जल्द…