खाएं बस ये तीन चीजें...

सर्दी का डटकर करना है मुकाबला, तो खाएं बस ये तीन चीजें…

752 0

नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में हवा ने अपना रुख बदल लिया है। सर्द हवा में अचानक से आने वाला यह बदलाव अक्सर बीमारियों को न्योता दे सकता है। इस मौसम में दिल के रोग और स्ट्रोक के मामले भी बहुत बढ़ जाते हैं।

बता दें कि इंसान का शरीर गर्म होता है, लेकिन मौसम बदलने और तापमान गिरने से शरीर को अपने काम को ठीक तरह से करने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इसलिए बड़े-बूढ़े अक्सर कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में गर्म चीजें खानी चाहिए जो आपके शरीर को गर्मी देती रहे।

तभी तो जो चीजें हम गर्मियों में नहीं खाते, वह सर्दी के मौसम में खाना शुरू कर देते हैं। सर्दियों में मां के हाथ के बने देसी घी के लड्डू तो आपको याद होंगे ही। इस मौसम में मेवे, सूप, सोंठ वगैरह खूब खाई जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसी तीन चीजों के बारे में जो अगर आप सर्दियों के मौसम में खाएंगे तो शरीर रहेगा गर्म और बीमारियां दूर होंगी।

सर्दियों में जरूर खाएं अंडा

हाल ही में हुए एक शोध में कहा गया कि सर्दी में अंडे खाने को सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अंडा बीमारियों से लड़ने में फायदेमंद होता है। अगर पोषण की बात करें तो एक अंडे में तकरीबन छह ग्राम प्रोटीन होता है। इतना ही नहीं सर्दियों के मौसम में अंडा शरीर को गर्मी देने में भी मददगार होता है। यह देखा गया है कि सर्दियों के मौसम में विटामिन डी की कमी के मामले बढ़ जाते हैं। ऐेसे में अगर आप अपने आहार में अंडा शामिल करते हैं, तो यह विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है।

सर्दियों में खाएंगे गुड़ तो रहेंगे सेहतमंद

हम आपको अक्सर कहते हैं कि चीनी से खुद को दूर रखें, लेकिन वह मन है न बिना मीठे के मानता ही नहीं। तो अगर आप भी मीठे के शौकीन हैं और फिर भी चीनी से छुटकारा चाहते हैं, तो सर्दियों का यह मौसम आपके लिए सबसे अच्छा है। क्योंकि इस मौसम में आप गुड़ खाना शुरू कर सकते हैं। रोजाना गुड का सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती है। सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त संचार धीमा हो जाता है। इसके चलते बीपी की समस्या हो सकती है।  सर्दियों के मौसम में बीपी को नियंत्रित रखने के साथ साथ अगर आप मीठे का लुत्फ भी उठाना चाहते हैं तो गुड़ रोज खाएं।

सर्दियों में खाएं मूंगफली

सर्दियों के मौसम में एक चीज जो दूर से देखते ही आपको अपनी ओर खींच लेती है वह है मूंगफली। मूंगफली की तासीर गर्म होती है इसलिए यह सर्दियों में आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि मूंगफली के बाद आप कम से कम आधा घंटा पानी न पिएं। यह खांसी की वजह बन सकता है। मूंगफली खून की कमी को दूर करती है। इतना ही नहीं यह कैल्शियम और विटामिन डी से भी भरपूर होती है।

Related Post

जस्टिस काटजू ने पूछा- ‘क्या योगा से भूखे, कुपोषित, गरीब-बेरोजगारों को भी फायदा होगा!’ बाबा रामदेव बताएं

Posted by - June 21, 2021 0
आज 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रह चुके मार्कण्डेय काटजू ने योग दिवस को…

प्रेमी-प्रेमिका को कनपट्टी में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पार्क में मिला शव

Posted by - October 30, 2019 0
झारखण्ड। आज देश के बहुत से हिस्सों में प्यार करना बहुत बड़ी गलती सी मानी जाती है। कभी-कभी प्रेमी-प्रेमिका के…
अभिजीत बनर्जी

गरीबों को नकद पैसा देने की बजाय सरकार इनका अस्थायी राशन कार्ड बनाए : अभिजीत बनर्जी

Posted by - May 5, 2020 0
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को नकद…