मर्दानी 2 का ट्रेलर

रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 2 का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

1005 0

नई दिल्ली। रानी मुखर्जी अभिनीति मर्दानी 2 का धमाकेदार ट्रेलर गुरुवार को सामने आ चुका है। इस ट्रेलर में पुलिस ऑफिसर बनीं रानी मुखर्जी का दमदार रोल देखने मिल रहा है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित मर्दानी के पिछले भाग में जहां ह्यूमन ट्रेफिकिंग का केस देखने मिला था वहीं इस फिल्म में यौन दुष्कर्म और किडनेपिंग का केस रानी मुखर्जी के हाथ लगा है।

राफेल सौदे पर मोदी सरकार की बड़ी जीत, नहीं होगी कोई जांच 

हाल ही में यश राज फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से मर्दानी 2 फिल्म के ट्रेलर शेयर की गई है। इस पोस्ट के साथ लिखा गया है, व​ह वापस आ गई है, वह अनस्टोपेबल है, शिवानी शिवाजी रॉय, ढूंढना शुरू हो चुका है।

बता दें कि मर्दानी 2 की कहानी एक असल घटना पर आधारित है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कोटा में एक लड़की के साथ यौन दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी जाती है। इस केस को ऑफिसर रानी मुखर्जी उर्फ शिवानी शिवाजी रॉय को दिया जाता है। इस पेचीदा केस को सुलझाने और 21 साल के सनकी क्रिमिनल को ढूंढने के लिए रानी मुखर्जी अपनी जी जान लगा देती है, जिससे उनकी पर्सनल लाइफ भी इफेक्ट होने लगती है।

Related Post

कोमोलिका ने Cannes में मचाया तहलका, फीकी पड़ गईं दीपिका-प्रियंका

Posted by - May 19, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क।  फेस्टिवल में बॉलीवुड से भी कई हीरोइनों का जलवा चल रहा है। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा औऱ कंगना…
Akshay Kumar

सोमनाथ मंदिर पहुंचे पृथ्वीराज की पूरी टीम, अक्षय कुमार ने की पूजा

Posted by - June 1, 2022 0
मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Prithviraj) की रिलीज से पहले जोरदार प्रमोशन कर हैं। अक्षय…