जायरा वसीम: उनका निजी मामला है, बॉलीवुड ने कभी किसी को नहीं रोका -रजा मुराद

936 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के एलान के बाद इस मुद्दे पर अनेक लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ जायरा के फैसले को सही तो कुछ इसे उनका निजी फैसला बता रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने उनके इस फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें :-जायरा के एक्टिंग छोड़ने के फैसले पर नगमा का सपोर्ट 

आपको बता दें रजा मुराद ने कहा, “इसलाम धर्म महिलाओं के काम करने के खिलाफ नहीं है। यमन और साऊदी अरब जैसे इस्लामिक देशों में महिलाएं टीवी एंकर होती हैं… फिल्मों में महिलाएं होती हैं। अगर महिलाओं का टीवी या फिल्मों में करना गैर वाजिब होता तो इसकी हूकूमत ने इजाजत कभी नहीं दी होती। यहां महिलाएं बुर्का पहनकर भी नहीं आती। कहा जाता है कि आपको बुर्का पहनना चाहिए। लेकिन जब महिलाएं फिल्मों में काम करती है तो वहां तो कोई भी बुर्का पहन कर नहीं आती। अगर वो बच्ची ये बात कह रही है कि हमारे धर्म में काम करना इस्लाम के खिलाफ है तो ये बात सही नहीं है। बाकि ये उनका निजी मामला है।

ये भी पढ़ें :-‘कबीर सिंह’ का बड़ा धमाका, बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म 

जानकारी के मुताबिक ‘दंगल’ फिल्म में अपने दमदार अभिनय से लोकप्रिय हुई जायरा ने सोशल मीडिया पर विस्तार से लिखे एक पोस्ट में कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि “भले ही मैं यहां पूरी तरह से फिट हो जाऊं, लेकिन मैं इस जगह के लिए नहीं बनी हूं।”

Related Post

पाकिस्‍तानी खिलाड़ी की बदली जिंदगी

झूलन गोस्‍वामी से मुलाकात के बाद इस पाकिस्‍तानी खिलाड़ी की बदली जिंदगी

Posted by - June 29, 2020 0
नई दिल्ली। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की स्‍टार गेंदबाज कैनत इम्तियाज अपने खेल के साथ साथ अपनी खूबसूरती के कारण…

बर्थडे स्पेशल: ऋषि कपूर और नीतू की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं

Posted by - September 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क…

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिक्षामित्र पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Posted by - May 11, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र एसोसिएशन ने शिक्षक भर्ती मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सोमवार…