Box Office पर नहीं रुक रहा ‘कबीर सिंह’ की कमाई का सिलसिला

1143 0

इंटरटेनमेंट डेस्क।  शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं। इन सात दिनों में फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े। फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन आ गया है। फिल्म ने रिलीज के अपने सात दिनों में 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें :-डायरेक्टर विजया निर्मला का न‍िधन, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम 

आपको बता दें सातवें दिन बॉक्स ऑफिस 13.61 करोड़ रुपए की कमाई की. सातवें दिन की कमाई के बाद फिल्म की कुल कमाई 134.42 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही पहले हफ्ते ब्लॉकबस्टर फिल्म का टैग भी अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें :-इस फिल्म में में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर की एंट्री, इस एक्ट्रेस के साथ आएंगे नज़र

जानकारी के मुताबिक ‘कबीर सिंह’ फिल्म के धुआंधार कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। इस फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ है। जिसे इस फिल्म ने महज 3 दिन में ही निकाल लिया था। इस फिल्म ने महज 7 दिन में 8 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‘कबीर सिंह’ ने महज 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया जबकि हाल ही में जबरदस्त कलेक्शन कर चुकी तीन फिल्मों को 100 करोड़ तक पहुंचने में हफ्तेभर का समय लगा।

Related Post

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को सोमवार 23 दिसंबर को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Posted by - December 22, 2019 0
नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को सोमवार 23 दिसंबर को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के…
पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी का अयोध्या दौरा आज, धार्मिक स्थलों से रहेंगे दूर

Posted by - May 1, 2019 0
अयोध्या। बुधवार यानी आज पीएम मोदी पहली बार अयोध्या जिले का दौरा करेंगे। हालांकि, वह हनुमानगढ़ी मंदिर या अस्थायी राम…