cm dhami

अवैध अतिक्रमण को सहन नहीं करेगी सरकार, चलता रहेगा अभियान: सीएम धामी

315 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को सरकार सहन नहीं करेगी, इसके लिए अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जाएगा।

सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बातें कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अपेक्षा है कि सरकारी भूमि पर जिन लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया है, वे स्वयं उस अतिक्रमण को हटा लें, कई लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात उनसे कही भी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बनभूलपुरा हल्द्वानी में सरकारी भूमि के अतिक्रमण के सवाल पर कहा कि इस संबंध में जो भी विधि सम्मत होगा वह किया जायेगा। इस मामले में न्यायालय के जो भी निर्देश, निर्णय होगा उस पर सरकार की कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के प्रस्तावित उत्तराखण्ड भ्रमण के संबंध में कहा कि उनकी स्वयं भी इच्छा है कि वे उत्तराखण्ड आयें,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड की भूमि से विशेष लगाव है। सभी प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड दौरे की उत्सुकता रहती है। उनके नेतृत्व में राज्य को अनेक योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लगभग डेढ़ लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई, जो उत्तराखण्ड से उनके लगाव को दर्शाता है।

अवैध मजारों को तोड़ने में धामी का बुलडोजर व्यस्त, कुछ क्षेत्रों में विरोध हुआ

चारधाम सुचारू रूप से चल रही: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चार धामों में तीनों धाम यमुनोत्री, गंगोत्री और बदरीनाथ में यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। बाबा केदारनाथ में बार बार मौसम खराब होने तथा ग्लेशियर से मार्ग बाधित होने की वजह से यात्रियों को असुविधा परेशानी से बचाने के लिये रजिस्ट्रेशन रोके जाते हैं मौसम के ठीक होने के पश्चात यात्रा सुचारू रूप से चलती है, सभी यात्रियों को बाबा केदार के दर्शन हों इसकी व्यवस्था की जायेगी।

प्रधानमंत्री की अपील से स्वरोजगार को मिला प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समूचे देशवासियों से अपनी धार्मिक यात्रा का 5 प्रतिशत धनराशि स्थानीय उत्पादों पर व्यय करने की अपील की थी। उनकी अपील के पश्चात स्थानीय महिला समूहों, छोटे स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों को खरीदना शुरू किया है, इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहन मिल रहा है और प्रदेश में रोजगार भी बढ़ रहा है।

Related Post

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ नक्सल हमले पर जताया दुख, कहा- वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने छत्तीसगढ़ हमले (Chhattisgarh Naxal Attack ) में शहीद हुए जवानों…
राहुल गांधी

राहुल गांधी बोले- ‘यस नहीं, नो बैंक’, मोदी के विचारों ने अर्थव्यवस्था को किया चौपट

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रहे Yes Bank पर भारतीय रिजर्व बैंक ने पैसे निकालने की ऊपरी सीमा निर्धारित…
PM मोदी

परीक्षा पे चर्चा 2022: PM मोदी ने दिया गुरुमंत्र, परीक्षा को बना लें अपना त्योहार

Posted by - April 1, 2022 0
नई दिल्ली: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम (Talkatora Stadium) में आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ‘परीक्षा पे…
रजत ग्रुप ऑफ कालेजेज

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उन्नत और विकसित समाज का अनिवार्य अंग : डॉ. सुरेशचन्द्र शुक्ल

Posted by - February 15, 2020 0
लखनऊ। फैजाबाद रोड चिनहट,मटियारी स्थित रजत ग्रुप ऑफ कालेजेज में ‘भारतीय परिप्रेक्ष्य में शैक्षिक नीतियां, प्रशासन, अनुसंधान एवं वैश्वीकरण’ विषय…