Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ नक्सल हमले पर जताया दुख, कहा- वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन

710 0

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने छत्तीसगढ़ हमले (Chhattisgarh Naxal Attack ) में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए घटना पर दुख जाहिर किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के माध्यम से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन। पूरा देश इस घटना पर दुखी एवं आक्रोशित है। देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा।उन्होंने आगे लिखा कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को संबल दे एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

 

बीजापुर मुठभेड़ मामले में अमित शाह ने CM भूपेश बघेल से की बात

 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर हुई मुठभेड़ में 20 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है। सुरक्षा बलों को आज सुबह कई लापता जवानों का शव बरामद हुआ। राज्य के पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी भी तीन जवान लापता हैं। छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली भी मारे गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर और पामेड़ से और सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से लगभग दो हजार जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर जगरगुंड़ा थाना क्षेत्र (सुकमा जिला)के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन तथा तर्रेम के सुरक्षा बलों के मध्य मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली।

Related Post

आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल

बैंकों और इंश्योरेंस कर्मचारियों का आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल एलान

Posted by - December 21, 2019 0
नई दिल्‍ली। बैंकिंग और बीमा क्षेत्र की प्रमुख यूनियन नए साल में हड़ताल करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट…
cm yogi

शासन की मंशा,हर योजना को नतीजों तक पहुँचाना ही अंतिम लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश के चतुर्दिक विकास हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा प्रारंभ की गई मंडलवार जनप्रतिनिधि संवाद शृंखला के…
अखिलेश यादव

पूर्वांचल दौरे पर अखिलेश पहुंचे वाराणसी, बोले, यूपी में अपराधियों की सत्ता से सांठगांठ

Posted by - February 25, 2021 0
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला।…