Tomato

3 रुपये किलो टमाटर कोई खरीदने को भी तैयार नहीं, हाइवे पर किसानों ने फेंका

688 0

नई दिल्‍ली: टमाटर के भाव आसमान पर जाने के बाद अब वापिस जमीन पर पिछले एक महीने में 29 फीसदी आ चूका है। टमाटर (Tomato) के दाम कम होने से उपभोक्‍ता को भले ही राहत मिली, लेकिन किसानों का इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है। तमिलनाडू में तो टमाटर को मंडी में कोई व्‍यापारी 3 रुपये किलो खरीदने को भी तैयार नहीं है।

कोयंबटूर की किनाथुकदावु सब्‍जी मंडी में टमाटर बेचने आए किसानों का टमाटर जब नहीं बिका तो मजबूरी में उन्‍होंने टमाटरों को हाइवे पर फेंक कर बिखेर दिए गए। मंडी में 15 किलो वजनी एक क्रेट टमाटर का रेट 50 रुपये बोला जा रहा है। इस भाव में जब सभी किसानों के टमाटर नहीं बिके तो मजबूरी में उन्‍हें अपनी फसल को फेंकना पड़ा।

मंडी में फसल बेचने आए किसान पेरियासामी ने बताया कि एक एकड़ टमाटर की फसल तैयार करने में 75,000 रुपये खर्च होता है। अगर मंडी में 15 रुपये किलो टमाटर बिके तो किसान की लागत पूरी होती है लेकिन मंडी में अब कोई व्‍यापारी टमाटर खरीदने को ही तैयार नहीं है। इसलिए किसानों के पास इसे डंप करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

टमाटर के दाम में आई गिरावट, प्‍याज ने भी कम किए महंगाई के आंसू

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘हिन्दुत्व का पोस्टर किया रिलीज़

Posted by - September 13, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मंगलवार को कैंप कार्यालय में निर्देशक एवं लेखक करण राज़दान ने मुलाक़ात की। इस दौरान…

मुंबई वसूली कांड में अनिल देशमुख को CBI की क्लीन चिट! रिपोर्ट हुई वायरल

Posted by - August 29, 2021 0
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को सीबीआई द्वारा क्लीन चिट दिए जाने की एक रिपोर्ट वायरल हो रही…
Tharali Bailey Bridge

मुख्यमंत्री के निर्देश पर थराली में निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में तीन इंजीनियर सस्पेंड

Posted by - June 5, 2025 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद चमोली के थराली में निर्माणाधीन पुल (Tharali Bailey Bridge) के क्षतिग्रस्त होने…