सरकार के दावे को गुरुद्वारा ने किया खारिज, कहा- इतनी कमी थी कि हमने ‘ऑक्सीजन का लंगर’ लगाया

664 0

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की भी मौत नहीं हुई है, ऐसा दावा मोदी सरकार ने मानसून सत्र के पहले दिन किया था। सरकार के इस दावे की आलोचना अभी भी जारी है, यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गुरुद्वारे के सदस्य गुरुप्रीत सिंह सरकार की बात पर हैरानी जताई है। गुरुप्रीत सिंह ने बताया कि कैसे लोग ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे थें और उनकी मदद के लिए ऑक्सीजन का भी लंगर लगाया गया था।

गुरुप्रीत सिंह ने कहा- लोग एक एक सिलेंडर के लिए लाखों खर्च करने को तैयार थें। हमनें मेरठ, लखनउ, कानपुरके लोगों को भी ऑक्सीजन की सेवा दी। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गुरुद्वारे की ओर से 14 हजार लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया था।इंदिरापुरम गुरुद्वारे के प्रधान गुरुप्रीत सिंह (रम्मी) ने अपने साथी जगदीश्वर सिंह (जग्गी) के साथ खालसा हेल्प इंटरनेशनल संस्था की स्थापना की। दोनों लोग इंदिरापुरम के शक्ति खंड – दो के रहने वाले हैं।

मीडिया समूहों पर छापेमारी: देश को चुप कराने के लिए मोदी संस्थानों का दुरूपयोग कर रहे- सिंघवी

गुरुप्रीत सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अस्पतालों व होम आइसोलेशन के कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है तो इंदिरापुरम गुरुद्वारे में ऑक्सीजन लंगर की सेवा शुरू की गई है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे पहली बार एक महिला को कार में ही किट के जरिए ऑक्सीजन देकर जान बचाई गई। 24 घंटे लोग ऑक्सीजन के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार तक करीब 800 लोगों को ऑक्सीजन देकर उनकी जान बचाई गई। जिनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 70 से कम हो रहा है उन्हीं लोगों को ऑक्सीजन दी जा रही है। दिल्ली व अन्य स्थानों से संस्था से जुड़े लोग ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे हैं।

Related Post

Skill Development

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित हो रहा कौशल विकास कार्यक्रम

Posted by - September 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के लिए कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा…

केंद्रीय मंत्री पशुपति ने बाढ़ को बताया दैवीय प्रकोप, कहा- पीड़ितों से मिलने नहीं जाऊंगा, बीमार रहता हूं

Posted by - August 25, 2021 0
बिहार में बाढ़ से स्थिति लगातार भयावह हो रही है, इसी बीच केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस…
मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम

लखनऊ के सरकारी स्कूलों का होगा काया-कल्प, मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम ने की बैठक

Posted by - November 27, 2019 0
लखनऊ। मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम की अध्यक्षता में लखनऊ के सरकारी स्कूलों का काया-कल्प के लिए बुधवार को बैठक हुई। बैठक…