Candidate

हारे हुए प्रत्याशी ने रात भर काटा हंगामा, पुलिस की गाड़ी को बनाया बंधक

505 0

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में चोरहटा पंचायत चुनाव के बाद शुक्रवार की पूरी रात हंगामा मचा, इसके बाद प्रशासन ने जैसे-तैसे इस हंगामे को शांत कराया। हारे हुए प्रत्याशी (Candidate) ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए भीड़ इकट्ठी की। इसके बाद मतदानकर्मी को उसने और उसके समर्थकों ने पोलिंग बूथ से बाहर नहीं आने दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने पूरी सड़क जाम कर, पुलिस की गाड़ी को भी बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली।

आपको बता दें कि शुक्रवार को जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए हर संभव कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सतना में देर रात मतगणना पूरी होने के बाद ही हंगामा हुआ। चोरहटा में सरपंच पद के प्रत्याशी गोरेलाल प्रजापति, संजीव सिंह परिहार से 35 मतों से चुनाव हार गए और हंगामा काटा। गोरेलाल ने आरोप लगाया कि जीते प्रत्याशी संजीव ने फर्जी मतदान करवाया है, उसने दोबारा मतदान कराने की मांग की है।

मौसम विभाग की चेतावनी, कई राज्यों में भारी बारिश होगी जारी

हंगामे की सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर राजेश साही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र जैन मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद गोरेलाल प्रजापति और उसके समर्थकों ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर दोबारा मतदान करवाने की मांग की। प्रशासन ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर हंगामा शांत हुआ।

विकेटकीपर की स्टम्पिंग का बदला विकेटकीपर ने लिया

Related Post

अनुप्रिया

अनुप्रिया देश की पहली आदिवासी कॉ​मर्शियल महिला पायलट बनीं, पूरा हुआ सपना

Posted by - December 26, 2019 0
नई दिल्ली। ओडिशा के माओवाद प्रभावित मलकानगिरि जिले की एक आदिवासी लड़की ने सालों पहले आकाश में उड़ने का सपना…
MLA Mahesh Singh Jina met CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी को सल्ट विधायक ने भेंट किए उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद

Posted by - December 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में सल्ट क्षेत्र के विधायक महेश सिंह जीना ने शिष्टाचार…
CM Yogi

चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच सीएम योगी ने की गोसेवा

Posted by - April 16, 2024 0
गोरखपुर । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युद्धस्तरीय चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर…