IPS

12 जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ 21 IPS अफसरों का तबादला

485 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi government) ने शनिवार को एक बार फिर से IPS अधिकारियो का तबदला कर दिया है। योगी सरकार ने यूपी के 12 जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ 21 आईपीएस (IPS officers) अफसरों का तबादला किया है। इनमें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, गोरखपुर, गोंडा, अयोध्या और प्रयागराज के पुलिस कप्तान के साथ-साथ गाजीपुर, बिजनौर, मिर्जापुर, कासगंज और अमेठी में भी नए पुलिस कप्तान की तैनाती की गई है। वहीं, प्रयागराज में पिछले दिनों हिंसा का मामला सामने आने के बाद वहां के एसएसपी को बदल दिया गया है। अयोध्या के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को प्रयागराज में तैनात किया गया है।

अजय कुमार को प्रयागराज से सीबीसीआईडी लखनऊ, रोहन बोत्रे को कासगंज से गाजीपुर, प्रशांत वर्मा को कन्नौज से अयोध्या, सहारनपुर के एसएससी आकाश तोमर को गोंडा का एसपी बनाया गया है। गाज़ीपुर के एसपी राम बदन सिंह को नोएडा कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। राजेश कुमार श्रीवास्तव कन्नौज के नए एसपी होंगे। गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा सहारनपुर के नए एसपी होंगे। मथुरा के एसपी गौरव ग्रोवर गोरखपुर के एसएसपी होंगे। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव को मथुरा का एसपी बनाया गया है।

भारत में घुस आया था 3 साल का पाकिस्तानी बच्चा, बीएसएफ ने…

अमरोहा के एसएसपी विनीत जायसवाल को मुजफ्फरनगर का एसपी बनाया गया है।अमेठी के एसपी दिनेश सिंगर बिजनौर के एसपी होंगे। किला मारण जी को अमेठी का एसपी बनाया गया है। संतोष कुमार मिश्रा गोंडा से मिर्जापुर एसपी के रूप में स्थानांतरित किए गए है। बेबी जीडीएस मूर्ति को कानपुर पुलिस कमिश्नर से कासगंज का एसपी बनाया गया है।

हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

Related Post

पीएम की रैली में शामिल हो रहे आरएसएस वर्करों की उतरवाई गई टोपी, काले कपड़े वालों को किया वापस

Posted by - July 15, 2021 0
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने बीएचयू आईआईटी मैदान पर एक…
CM Yogi

22 जनवरी को स्कूल-कॉलेज में रहेगी छुट्टी, सीएम योगी ने जारी किया निर्देश

Posted by - January 9, 2024 0
लखनऊ। अयोध्या में बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। 22 जनवरी…
Yogi Adityanath

विधान परिषद के चुनाव में 36 में से 36 सीटें भाजपा जीते, ये हमारा लक्ष्य: सीएम योगी

Posted by - April 1, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय सरकार का गठन हुआ है। मैं जीत के लिए आप सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद करता…