Covid -19

दिल्ली में कोविड की चौथी लहर ने तोडा रिकॉर्ड, 24 घंटे में बढ़े नए मामले

546 0

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर Covid -19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 1,934 नए मामलों के साथ दिल्ली के कोविड -19 टैली में पिछले 24 घंटों में दो गुना से अधिक की वृद्धि देखी गई। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,755 हो गई है। वहीं, Covid -19 संक्रमण की दर 8.10% हो गई है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली (Delhi) में महामारी से किसी की मौत का मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इसने कहा कि बुधवार को जांचे गए 23,879 नमूनों में नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में नए कोविड मामलों के साथ, संक्रमणों की कुल संख्या बढ़कर 19,27,394 हो गई है और मरने वालों की संख्या 26,242 है।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1233 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. राज्य में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 5,755 हो गए हैं। इनमें से 3564 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, केवल 257 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। देश में एक ही दिन में कोविड-19 के 13,313 नए मामले सामने आने के बाद इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,44,958 हो गई। वहीं इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 83,990 हो गई।

मुंबई कोर्ट ने गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न मामले में दी जमानत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 38 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद भारत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,941 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 83,990 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.19% है। पिछले 24 घंटे में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में 2,303 का इजाफा हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के गणित शिक्षक ने बनाई इलेक्ट्रिक सोलर कार

Related Post

वायु की गुणवत्ता

वायु की गुणवत्ता हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक : डॉ. गीतांजलि कौशिक

Posted by - February 6, 2020 0
लखनऊ। भारतीय शहरों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर एक व्याख्यान- छात्रों और शैक्षिक संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि ’डॉ. गीतांजलि…
पाकिस्तान में कोरोना से 23 की मौत

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1848 पहुंची, 23 लोगों की मौत

Posted by - March 31, 2020 0
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस (कोविड 19) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को वायरस संक्रमितों की संख्या…
Pt. Rajan Mishra

Pt. Rajan Mishra कोविड अस्पताल शुरू

Posted by - May 10, 2021 0
वाराणसी। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन, सशस्त्र बलों और नागरिक प्रशासन के प्रयासों से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पंडित राजन मिश्र…
साइकिल गर्ल

1200 किमी साइकिल चलाकर सुर्खियां बटोरने वाली ज्योति कुमारी, अब बनेंगी हीरोइन

Posted by - July 2, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना के कारण पूरा देश लॉकडाउन था। इस दौरान प्रवासी मजदूरों का अपने घरों को लौटने का संघर्ष…