साध्‍वी प्रज्ञा

लोकसभा चुनाव 2019: दिग्विजय के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी हो सकती हैं साध्वी प्रज्ञा

931 0

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल सीट पर घेरने के लिए भाजपा साध्वी प्रज्ञा पर दांव खेल सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा में भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा के नाम पर सहमति बन गई है।वहीं विदिशा सीट से रमाकांत भार्गव, सागर से राजबहादुर सिंह और गुना लोकसभा सीट से केपी यादव का नाम दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :-चुनाव प्रचार की रोक के बाद सीएम योगी का अयोध्या दौरे आज 

आपको बता दें भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है। इस सीट से वर्तमान सांसद भाजपा के आलोक संजर हैं। इसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी।

ये भी पढ़ें :-रॉबर्ट वाड्रा ने दिए संकेत,वाराणसी से पीएम के खिलाफ उतर सकती हैं प्रियंका 

जानकारी के मुताबिक जब साध्वी प्रज्ञा से पूछा गया कि अगर भोपाल से टिकट मिलने पर स्थानीय नेता उन्हें बाहरी कहकर उनका विरोध करते हैं तो इस पर वह क्या करेंगी, तो उन्होंने कहा कि ‘मैं बाहरी नहीं हूं। 16 साल की थी, तब से भोपाल में रह रही हूं। ABVP की संगठन मंत्री बनकर मैंने भोपाल के घर-घर गली गली जाकर काम किया है. भोपाल के परिवार-परिवार में मेरा संपर्क है।

Related Post

पीएम मोदी

इतिहास लेखन में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को किया गया नजरअंदाज : पीएम मोदी

Posted by - January 11, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम कोलकाता के ओल्ड करेंसी बिल्डिंग के सुसज्जित इमारत का लोकार्पण किया। इसके अलावा…
Lieutenant Governor Admiral DK Joshi met CM Yogi

सीएम योगी से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल ने की भेंट

Posted by - January 23, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मंगलवार को उनके सरकारी आवास पर अंडमान और निकोबार द्वीप…