cm yogi jhanshi visist

चुनाव प्रचार की रोक के बाद सीएम योगी का अयोध्या दौरे पर आज

980 0

अयोध्या। सीएम योगी बुधवार यानी आज एक बार फिर अयोध्या दौरे पर हैं। यहां दर्शन-पूजन के साथ संतों से मुलाकात करेंगे। आचार संहिता के उल्लंघन में चुनाव प्रचार से 72 घंटे की रोक के दौरान यह उनका निजी दौरा बताया जा रहा है। सीएम सुबह 10 बजे तक अयोध्या पहुंचेंगे। हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें :-रॉबर्ट वाड्रा ने दिए संकेत,वाराणसी से पीएम के खिलाफ उतर सकती हैं प्रियंका 

आपको बता दें बलरामपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि देवीपाटन महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया है कि बुधवार दोपहर दो बजे सीएम तुलसीपुर पहुंचेंगे। शक्तिपीठ में रात्रि विश्राम के बाद सीएम गुरुवार सुबह नौ बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इस संबंध में अभी तक कोई मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है।

ये भी पढ़ें :-परिवार में पड़ी फूट, अब बीजेपी के लिए ‘बैटिंग’ करेंगे रवींद्र जडेजा 

जानकारी के मुताबिक दोपहर में दिगंबर अखाड़ा में भोजन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने निजी दौरे पर अयोध्या आ रहे हैं। दौरे का उद्देश्य मंदिरों में दर्शन-पूजन एवं संतों से आशीर्वाद लेना ही है। वे चुनाव प्रचार पर रोक लगने के कारण राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे।

Related Post

CM Yogi

न्याय संगत व्यवस्था हर किसी को प्रिय, समयबद्ध न्याय के लिए उस फील्ड के विशेषज्ञ उतने ही महत्वपूर्णः योगी

Posted by - July 13, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
पीएम मोदी

बंगाल में ममता पर गरजे पीएम मोदी, बोले – पाकिस्तान से बदला लेने पर दीदी को हो रहा था दर्द

Posted by - April 3, 2019 0
पश्चिम बंगाल। सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग टीएमसी…
yogi

उत्तर प्रदेश देश की आत्मा है, यहां की सेवा करने का अवसर मिला ये हमारे लिए सौभाग्य की बात : योगी

Posted by - May 22, 2022 0
लखनऊ। पांच साल पहले यूपी को देश के विकास में बाधा माना जाता था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)…
CM Yogi

प्रदेश ने खोए जमीन से जुड़े और जनजातीय समाज के नेता: सीएम योगी

Posted by - February 10, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को दिवंगत विधायकों…