Kanpur

कानपुर हिंसा: दिन में पोस्टर रिलीज, शाम को 4 गिरफ्तार

616 0

कानपुर: कानपुर (Kanpur) में बीते शुक्रवार को परेड चौराहे पर हुई हिंसा (Violence) के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के पोस्टर रिलीज किए। इस पोस्टर में 40 लोगों के चेहरे थे। पोस्टर रिलीज (Poster release) होने के कुछ ही देर बाद सोमवार शाम तक ही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 4 और आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मामले में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आरोपियों की धरपकड़ जारी है। ये कार्रवाई एसआईटी की टीम और संबंधित थानों की पुलिस संयुक्त तौर पर कर रही है।

पुलिस ने सोमवार को ही कानपुर हिंसा को लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 40 संदिग्‍धों के पोस्टर जारी किया था। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से संदिग्‍धों की तलाश में मदद करने की भी अपील की थी। पुलिस ने कहा था कि संदिग्‍धों के बारे में जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

कानपुर (Kanpur) के संयुक्त पुलिस आयुक्त प्रकाश तिवारी ने कहा कि हमने CCTV कैमरों के जरिए फोटो हासिल किए थे। इन फोटो के जरिए हम उन सभी लोगों को पहचानने का काम कर रहे हैं, जिन लोगों को इंटेलिजेंस यूनिट नहीं पहचान पा रही है। उनकी फोटो लेकर हम लोगों के बीच जा रहे है ताकि उनकी पहचान की जा सके।

कानपुर हिंसा के 40 संदिग्ध उपद्रवियों का पुलिस ने जारी किया पोस्टर

कानपुर पुलिस की तरफ से पोस्टर जारी करते हुए मोबाइल नंबर 9454403715 पर संदिग्धों को देखते ही वॉट्सऐप के माध्यम से जानकारी देने की अपील की गई है। पुलिस कमिश्नर विजय प्रकाश मीणा ने साफ कहा है कि आरोपियों की पकड़ने में मदद करने वाले की पहचान उजागर नहीं की जाएगी और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

लाखों रुपए के गांजे के साथ तस्करों को एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने देशवासियों को दी नव संवत्सर व चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

Posted by - April 2, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत् 2079 से प्रारम्भ…
one stop center

हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिल रहा न्याय, यूपी में वन स्टॉप सेंटर बना सहारा

Posted by - April 14, 2026 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर लगातार ठोस कदम…
CM Yogi

भाजपा के विकास के एजेंडा और विपक्ष के विनाशकारी प्रोपेगेंडा के बीच होगा उपचुनाव: सीएम योगी

Posted by - August 7, 2024 0
अंबेडकर नगर/ लखनऊ । एक दिवसीय दौरे पर अंबेडकर नगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने भारतीय जनता पार्टी के…
Anandiben patel

UP Budget Session 2021: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान साढ़े सात मिनट के विलंब पर विपक्ष का सवाल

Posted by - February 23, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र (UP Budget Session 2021) में विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट…