Ajay to Yogi Adityanath

67 लॉन्च के साथ ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ ने रचा इतिहास

350 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जीवन पर आधारित ग्राफिक्स बेस्ड नॉवेल – “अजय टू योगी आदित्यनाथ” (Ajay to Yogi Adityanath) ने 67 स्थानों पर लॉन्च के साथ नया इतिहास रच दिया है। इस उपन्यास की 67वीं लॉन्चिंग हाल ही में बेंगलुरु में संपन्न हुई। पाठकों के बीच इस उपन्यास की जबरदस्त मांग को देखते हुए इसे अलग अलग स्थानों पर लॉन्च किया गया है और अभी कई अन्य स्थानों पर इसे लॉन्च किए जाने की योजना है।

दो बेस्टसेलर उपन्यास लिखने वाले प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता का यह उपन्यास अब तक  8 राज्यों (यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तराखंड, तेलंगाना और असम) में लॉन्च हो चुका है। यूपी में 29 और एनसीआर में 7 स्थानों पर इसे लॉन्च किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन पर 5 जून 2023 को पहली बार इसे उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में 51 से अधिक स्थानों पर एक साथ लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही इस उपन्यास ने सर्वाधिक लॉन्चिंग के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा लिया है।

संघर्ष से शिखर की यात्रा का उल्लेख

शांतनु गुप्ता ने इस उपन्यास के माध्यम से सीएम योगी के संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की यात्रा का वर्णन किया है। ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ (Ajay to Yogi Adityanath) दरअसल छह अन्य भाई-बहनों के साथ उत्तराखंड के भीतरी इलाकों में पैदा हुए एक युवा लड़के अजय सिंह बिष्ट की यात्रा है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट एक कनिष्ठ वन अधिकारी थे और माता सावित्री देवी एक गृहिणी थीं।

अजय को बचपन से ही परिवार की गायों की देखभाल करने, स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियाँ सुनने और स्कूल की बहस में भाग लेने का शौक था। वे सभी आज के उत्तराखंड में पनचूर नाम के एक सुदूर गाँव में डेढ़ कमरे के घर में रहते थे।

यहीं से अजय गोरखनाथ मठ के महंत बने, जिसके बाद उन्होंने भारतीय संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य व भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की यात्रा तय की।

Related Post

राउत ने राणे को दी तमीज में रहने की हिदायत, बोले- शिवसेना से लड़ने की हिम्मत किसी में नहीं

Posted by - August 26, 2021 0
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई है, लेकिन इस गिरफ्तारी ने महाराष्ट्र की राजनीति में…
CM Yogi

सिवान में बोले सीएम योगी- बिहार में फिर से जंगलराज की वापसी न होने दें

Posted by - October 29, 2025 0
सिवान। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की इंट्री ने बिहार विधानसभा चुनाव को रोचक बना दिया है। बुधवार को सिवान…
Viksit UP

विकसित यूपी @2047: 2047 का विजन बना जनआंदोलन, 60 लाख सुझावों से सजे ‘समर्थ यूपी’ के सपने

Posted by - October 28, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश (Viksit UP) बनाने…
CM Yogi

सीएम योगी ने अमेठी में कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट का किया उद्घाटन, पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Posted by - October 30, 2023 0
अमेठी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार अमेठी जिले के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया त्रिशुंडी में 900…