Bride

मातम में तब्दील हुई खुशियां, सात फेरे लेने के दो घंटे बाद उजड़ा दुल्हन का सुहाग

496 0

गोंडा: नई नवेली दुल्हन (Bride) के हाथों में मेहंदी का रंग अभी ढंग से चढ़ा भी नहीं था कि उसका सुहाग (Woman having her husband alive) उजड़ गया। अभी शादी (Wedding) की बेदी पर मंगल गीत गाए ही जा रहे थे कि जनवासे से दूल्हे की मौत की खबर आ गई। अभी बेटी की विदाई में लोगों की आंखें नम होना बाकी ही था कि उसके हाथों की चूड़ियां तोड़कर लोगों को मातम मनाना पड़ा। जी हां, रविवार की रात जिस घर में शहनाई की गूंज थी, हर कोई शादी का जश्न मनाया जा रहा था, मंगल गीत गाये जा रहे थे तो डीजे की धुन पर घराती-बराती नाच रहे थे और अपने अंदाज में खुशियां मना रहे थे। तभी अचानक जनवासे में दूल्हे की मौत का पैगाम आया।

दरअसल, दूल्हे को एकाएक खून की उल्टी शुरू हो गई .जब तक उसे अस्पताल ले जाते रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। महज दो घंटे के भीतर ही बेटी का सुहाग उजड़ने से घराती पक्ष के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के कर्नलगंज इलाके के आदमपुर के जमुना भारती की बेटी सोनिया भारती की शादी छपिया इलाके बभनी निवासी प्रदीप भारती के साथ तय हुई थी। रविवार की सुबह से ही शादी की तैयारी चल रही थी। शाम को गाजे-बाजे के साथ प्रदीप भारती बारात भी लेकर पहुंचा। रस्में निभाई जाने लगीं और रात में प्रदीप व सोनिया ने शादी के सात फेरे लेकर साथ जीने मरने की कसमें भी खाई।

विवाह होने के बाद दूल्हा जनवासे में पहुंचा और सुबह पांच बजे एकाएक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उसे खून की उल्टियां होनी शुरू हो गई। यह देख वहां पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में दूल्हे को उसके परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया।

दिल्ली के कारण नागपुर में बढ़ रहा कोरोना, महाराष्ट्र के मंत्री का देखें बयान

दो घंटे में दुल्हन (Bride) का उजड़ा सुहाग

जैसे ही दूल्हे की मौत खबर लड़की पक्ष के लोगों को लगी तो कोहराम मच गया। दो घंटे पहले जिस बेटी ने शादी के सात फेरे लिए थे, उसके सुहाग उजड़ने की खबर से हर कोई सदमे में था। दुल्हन के पिता जमुना भारती ने कहा कि दूल्हे का अंतिम संस्कार करने के लिए उसके पिता राम भवन उसे अपने आवास ले गए हैं। दूल्हे के पिता रामभवन ने बताया कि बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस के मुताबिक किसी भी तरह की रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।

अपनी स्किन के अनुसार चुनें सनस्क्रीन, मिलेगा फायदा

Related Post

CM Yogi, raju srivastava

अपनी पीड़ा को दबाते हुए सबका मनोरंजन करते रहे राजू श्रीवास्तव: सीएम योगी

Posted by - September 21, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव…
President Murmu in UP GIS

उत्तर प्रदेश समृद्ध तो भारत भी समृद्ध : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प में अवश्यम्भावी सिद्धि बनने वाले ऐतिहासिक यूपी ग्लोबल…