BJP

बीजेपी ने लोकसभा उपचुनाव की जारी की लिस्ट, आजमगढ़ से लड़ेंगे निरहुआ

492 0

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में विधानसभा व लोकसभा (Lok Sabha) का उपचुनाव होने वाला है, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) लोकसभा सीट से भाजपा (BJP) ने घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि आजमगढ़ (Azamgarh) लोकसभा से दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं त्रिपुरा के टाउन बोरदोवली विधानसभा सीट से प्रो. डॉ. मणिक शाह, अगरतला से डॉ. अशोक सिन्हा, सुरमा से स्वप्न दास पॉल, जुबराजनगर से मालिना देबनाथ को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। वहीं आंध्र प्रदेश के आत्मकूर विधानसभा सीट से गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव, दिल्ली के राजिन्दर नगर से राजेश भाटिया, झारखंड के मंदर विधानसभा सीट से गंगोत्री कुजुर को प्रत्याशी बनाया है।

BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, भोजपुरी गीत गाकर ‘निरहुआ’ ने ठोकी दावेदारी

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से उपचुनाव के सुशील आनंद को उम्मीदवार बनाया है। सुशील आनंद बामसेफ के संस्थाप सदस्यों में रहे बलिहारी बाबू के बेटे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से 2019 में सांसद चुने गए थे। इसके बाद साल 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीत लिया। इसके बाद अखिलेश ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इसके चलते आजमगढ़ लोकसभा की सीट खाली हो गई है।

बीजेपी ने जारी की लोकसभा उपचुनाव की लिस्ट, आजमगढ़ से फिर लड़ेंगे दिनेश लाल निरहुआ

Related Post

BC Sakhis

बीसी सखियों ने बनाया रिकॉर्ड, 45 हजार करोड़ का किया वित्तीय लेनदेन, कमीशन में मिले 120 करोड़

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार में प्रदेश के गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए…
Yogi

औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स पार्कों की उत्तम कनेक्टिविटी होगी सुनिश्चित, 1253 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार

Posted by - May 15, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य के औद्योगिक व लॉजिस्टिक सेक्टर (Industrial-Logistics…
First meeting of Energy Ministers Group online

ऊर्जा मंत्री समूह ने बिजली कंपनियों को घाटे से बचाने पर किया मंथन

Posted by - January 30, 2025 0
लखनऊ: देश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु राज्य डिस्कॉम की स्थिति को सुधारना अत्यन्त आवश्यक है। डिस्कॉमो की…