Varanasi encounter

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

612 0

वाराणसी। जिले के रामनगर क्षेत्र स्थित लंका मैदान में बीती देर रात एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ (Police Encounter in Varanasi)  में 50 हजार का इनामी डकैत वीरेंद्र सिंह घायल हो गया। घायल डकैत वीरेंद्र को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

वाराणसी के रामनगर में बीती रात एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ (Police Encounter in Varanasi) में 50 हजार का इनामी डकैत वीरेंद्र सिंह घायल हो गया। वीरेंद्र सिंह के खिलाफ गोरखपुर और देवरिया जिले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

वीरेंद्र पर गोरखपुर और देवरिया में दर्ज हैं कई मुकदमें

जानकारी के अनुसार यूपी के बलिया जनपद के रसड़ा थाना के छिबही क्षेत्र निवासी वीरेंद्र सिंह के खिलाफ गोरखपुर और देवरिया जिले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वह ईंट भट्ठों पर डकैती के कई मामलों में वांछित था। इनामी बदमाश वीरेंद्र के मुताबिक उसके गिरोह का सरगना छोटक है।

रात डेढ़ बजे हुई मुठभेड़

मंगलवार की रात लगभग 1:30 बजे पुलिस और एसटीएफ की वाराणसी इकाई को सूचना मिली कि इनामी बदमाश वीरेंद्र रामनगर के लंका मैदान की ओर आ रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेरेबंदी की तो वीरेंद्र फायरिंग करने लगा जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें वीरेंद्र के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

इस संबंध में डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि वीरेंद्र गोरखपुर देवरिया के वांछित बदमाश है। वीरेंद्र ने देवरिया गोरखपुर, मऊ एवं बलिया सहित कई जिलों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

Related Post

cm yogi

जब कोई आए, तो कह सके कि मुस्कुराइये कि आप अयोध्या में हैं : सीएम योगी

Posted by - January 7, 2022 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी के मुखिया का बिना नाम लिए बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा…
CM Yogi

सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति की ली जानकारी, अफसरों को दिए निर्देश

Posted by - August 19, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को अयोध्या दौरे पर थे। धर्मनगरी पहुँचकर मुख्यमंत्री योगी ने निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर…
CM Yogi

Japan Tour: सीएम योगी ने कोनोइके ट्रांसपोर्ट के साथ की अहम बैठक, यूपी में निवेश के लिए किया आमंत्रित

Posted by - February 25, 2026 0
टोक्यो/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सप्लाई चेन और हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…