4 साल से डॉ. कफील निलंबित क्यों?- इलाहाबाद हाईकोर्ट का योगी सरकार से सवाल

895 0

यूपी के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज से निलंबित डॉक्टर कफील खान के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से सवाल किए। हाईकोर्ट ने डॉ. कफील खान को निलंबित करने का कारण पूछा है और 5 अगस्त तक यूपी सरकार को अपना जवाब देने को कहा है। जस्टिस यशवंत वर्मा ने खान के निलंबन पर सुनवाई करते हुए युगी सरकार से पूछा कि अब तक विभागीय कार्रवाई पूरी क्यों नहीं की जा सकी है?

अगस्त 2017 में बीआरडी कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद डॉ. कफील को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में डॉ. कफील समेत 9 लोगों पर आरोप था, अपना निलंबन खत्म कराने को लेकर उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से भी मदद मांगी थी।

सरकार ने इस रिपोर्ट पर 11 माह तक कुछ नहीं किया और इसके बाद दो बिंदुओं पर दुबारा जांच बैठा दी गई। कोर्ट ने कहा कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही में 11 माह का विलंब क्यों हुआ है। इसका जवाब नहीं दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि सरकार पिछले चार वर्षों से जारी निलंबन आदेश की जानकारी भी दे कि क्यों इतने लंबे से याची को निलंबित रखा गया है।

याची के अधिवक्ताओं की दलील थी कि सुप्रीमकोर्ट के पंजाब नेशनल बैंक बनाम कुंज बिहारी मिश्र केस में दिए गए निर्णय के अनुसार इतने लंबे समय तक याची को निलंबित नहीं रखा जा सकता है। जबकि डॉ. कफील के साथ निलंबित किए गए सात अन्य डाक्टर व मेडिकल स्टॉफ को बहाल कर दिया गया है।

ट्रेंड हुआ #Panauti, लोग बोले- मोदी जी आप TV मत देखा करो, पहले ISRO में फेल अब हॉकी में फेल

उधर, डाक्टर कफील खान ने अपने खिलाफ अलीगढ़ विश्वविद्यालय में दिए भाषण को लेकर दर्ज प्राथमिकी को भी हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कफील पर आरोप है कि उन्होंने एनआरसी, सीएए को लेकर भड़काऊ भाषण दिए और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। इस याचिका पर मंगलवार तीन अगस्त को सुनवाई होनी है।

Related Post

Atal Residential Schools

सीएम योगी के प्रयासों से AI-Drone सीख रहे श्रमिकों के बच्चे, ISRO भी कर रहा प्रतिभाओं को सलाम

Posted by - May 24, 2025 0
लखनऊ। जो बच्चे कभी स्कूल तक नहीं पहुंच पाते थे, आज वे ISRO के वैज्ञानिकों के सामने अपनी टेक्नोलॉजी पेश…
CM Yogi reached Medanta

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे मेदांता, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हाल

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास का हाल जाना। इस दौरान…
AK Sharma

एक माह में विद्युत विभाग के दोषी कर्मियों पर हुई सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - September 24, 2023 0
लखनऊ। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  प्रदेश में विद्युत व्यवस्था के सुधार एवं आपूर्ति को लेकर बहुत…