30 साल साथ रहे तो कुछ नहीं हुआ तो अब क्या होगा bjp लिए बोले उद्धव ठाकरे

695 0

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि बीजेपी-शिवसेना तीस साल तक गठबंधन में रहे, तब कुछ नहीं हुआ तो अब क्या होगा. मेरे दोनों तरफ ये दोनों बैठे हैं (बालासाहेब थोराट और अजित पवार), मैं इनके बीच से उठ कर कहां जाऊंगा?

वहीं विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा है कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद सारे एहतियात बरतते हुए चुनाव होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर ओबीसी आरक्षण की मांग हमने की है तो क्या ये मेरा अपराध है? अगर केंद्र से हमने ओबीसी का डेटा मांगा तो विपक्ष (बीजेपी) को बुरा क्यों लग रहा है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि शिवसेना से कोई दुश्मनी नहीं, वैचारिक मतभेद आ गए हैं। राजनीति में अगर-मगर का कोई मतलब नहीं होता। स्थितियों को देखकर निर्णय लिया जाता है. इस मौके पर उन्होंने शिवसेना और बीजेपी में अलगाव की वजहों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारा हाथ छोड़ कर हमारे मित्र जिनके विरोध में चुनाव लड़ कर आए, उनका हाथ पकड़ कर चले गए. इसीलिए मतभेद पैदा हुआ. लेकिन वे हमारे शत्रु नहीं हैं।

Related Post

Badrinath Dham

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, पंद्रह क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

Posted by - May 12, 2024 0
बदरीनाथ। ग्रीष्मकलीन दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट शुभ मुहूर्त रविवार सुबह 6 बजे पूरे विधि-विधान एवं…
Gurgaon

गुड़गांव में अग्निपथ का शुरू विरोध, लगा ट्रैफिक जाम, इस सड़क से बचें

Posted by - June 16, 2022 0
गुड़गांव: अग्निपथ विरोध (Agneepath protest) की आग गुरुवार को गुड़गांव (Gurgaon) पहुंच गई है, जिसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने एक प्रमुख…
AK Sharma

सिद्धार्थनगर में 98 करोड़ से अधिक की लागत से बदले जाएंगे जर्जर तार और पोल

Posted by - July 28, 2023 0
सिद्धार्थनगर/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने आज एक दिवसीय दौरे पर सिद्धार्थनगर पहुंचे। जहां…