श्रवण अक्षमता

श्रवण अक्षमता का शत प्रतिशत इलाज संभव : डॉ. अशोक ठक्कर

912 0

नई दिल्ली। जन्मजात शिशु से लेकर बड़े बुजुर्गों में पायी जाने वाली श्रवण अक्षमता एकमात्र ऐसी बीमारी है, जिसका अगर समय रहते पता लग जाये। तो इलाज शत प्रतिशत संभव है।

डॉ. अशोक ठक्कर ने बताया कि कॉक्लियर इम्प्लांट के जरिये श्रवण क्षमता खो चुके लोगों का किया जाता है सफल इलाज 

यह बात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कान नाक गला ( ईएनटी) विभाग के प्रमुख डॉ. अशोक ठक्कर ने विश्व श्रवण दिवस के मौके पर कही । ठक्कर ने बताया कि कॉक्लियर इम्प्लांट के जरिये श्रवण क्षमता खो चुके लोगों का सफल इलाज किया जाता है। इस ऑपरेशन के तहत कान के अंदर एक डिवाइस लगाई जाती है जो बाहरी कान के पास लगे ट्रांसमीटर से बाहरी आवाज को चुंबकीय तरंगों में बदलकर कॉक्लियर तक पहुंचाती है, जिससे मरीज को सुनने में आसानी होती है।

कोरोनावायरस : आईएमएफ व विश्व बैंक ने सदस्य देशों को दिया मदद का आश्वासन

डॉ. कपिल सिक्का ने बताया कि यह अक्षमता कुछ जन्मजात शिशु में भी होती है

ईएनटी विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. कपिल सिक्का ने बताया कि यह अक्षमता कुछ जन्मजात शिशु में भी होती है। इससे पहले अभिवावक पता लगाए, या बच्चा बताने में देरी करे उससे पहले ही इस कुछ ऑपरेशन की मदद से इसे ठीक किया जा सकता है। सिक्का ने बताया कि पहले यह अक्षमता कान बहने की वजह से मानी जाती थी लेकिन आज की बदलती जीवनशैली, ज्यादा तेज आवाज़ में संगीत सुनने और इयरफोन के अत्यधिक प्रयोग और समय के साथ बढ़ता एक्सपोज़र इसके प्रमुख कारण हैं।

देश के छह हिस्सों में 90 हज़ार लोगों पर शोध किया

उन्होंने बताया कि बहुत सारे लोगों को श्रवण संबंधी उपकरण लगाने में हिचक महसूस होती है उसका क्या उपाय है, इस पर श्री सिक्का ने बताया कि ऐसे लोगों को समय के साथ इसके लिये प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। ताकि वे इस उपकरण के लिये तैयार हो सके। इस अक्षमता से संबंधित जानकारी जुटाने के लिये डॉ ठक्कर ने भारतीय आर्युविज्ञान अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर देश के छह हिस्सों में 90 हज़ार लोगों पर शोध किया हैं।

3 मार्च को मनाया जाता है विश्व श्रवण दिवस जागरूकता दिवस 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की पांच फीसदी आबादी में आंशिक या पूर्ण रूप से सुनने की समस्या है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन पूरे विश्व में सुनने के महत्व पर विभिन्न संगठनों द्वारा जागरूकता फैलायी जाती है। इस बार का थीम है ‘ हियरिंग फॉर लाइफ’।

Related Post

राधा यादव

भारतीय स्पिनर राधा यादव चौके ने श्रीलंका को किया चित, पढ़ें टीम इंडिया तक का सफर

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। महिला वर्ल्ड टी-20 में भारतीय टीम का अजेय प्रदर्शन जारी है। जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया…
संजय निरुपम

महाराष्ट्र चुनाव: अगर नहीं सुधरे तो तबाह हो जाएगी कांग्रेस पार्टी – संजय निरुपम

Posted by - October 4, 2019 0
नई दिल्ली। शुक्रवार यानी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता संजय निरुपम के बागी सुर निकल रहे हैं।…
cm dhami

जहाँ पसीना बहता है, वहीं भविष्य फलता है – हरिद्वार में सीएम धामी का कर्मयोगी अवतार

Posted by - June 8, 2025 0
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार जनपद के लिब्बरहेड़ी में भव्य रोड शो और जनसंवाद कार्यक्रम…
कोविड-19 जांच के लिए एलिसा टेस्ट

कोविड-19 जांच के लिए ICMR ने विकसित किया एलिसा टेस्ट

Posted by - May 11, 2020 0
नई दिल्‍ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने सोमवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कोरोना वायरस की जांच…
दिल्ली चुनाव

Delhi Election: ‘दिल्ली के लोगों के मन में क्या है, ये बताने की जरूरत नहीं’- पीएम मोदी

Posted by - February 3, 2020 0
नई दिल्ली। विधानसभा का चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम दौर में है। बीते दो हफ्ते में राजधानी के सियासी परिस्थितियों…