बायोपिक की रिलीज

पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार

1274 0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी पर बनी बायोपिक की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली नयी याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है । दिल्ली उच्च न्यायालय ने विवेक ओबेरॉय अभिनीत फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज में हस्तक्षेप करने से साफ मना कर दिया था।

ये भी पढ़ें :-शीला दीक्षित से मिले अभिनेता राजपाल यादव, कांग्रेस में शामिल होने की आशंकाए तेज 

आपको बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने न्यायाधीश एसए बोबडे की पीठ के समक्ष याचिका की तत्काल सुनवाई के लिए मामले का उल्लेख किया था लेकिन अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए आठ अप्रैल की तारीख तय की है।

ये भी पढ़ें :-पीएम मोदी की बायोपिक का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट 

जानकारी के मुताबिक विरोधी पार्टियां लगातार फिल्म पर आम चुनावों तक रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।  जिसके बाद 28 मार्च को फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय और निर्माता संदीप सिंह चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे थे।  फिल्म को लेकर चुनाव आयोग ने फिल्म निर्माताओं को पहले से ही नोटिस जारी किया हुआ है।  जिसपर जवाब देने के लिए 30 मार्च तक का समय दिया गया था।

Related Post

ऑक्सीजन की आपूर्ति

राज्य सरकारें मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करें : गृह मंत्रालय

Posted by - April 6, 2020 0
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। इसकी…
बाल ठाकरे की पुण्यतिथि

बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर भिड़े फडणवीस और संजय राउत, शिवसेना बोली- हमें न सिखाएं स्वाभिमान

Posted by - November 17, 2019 0
मुंबई। शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर स्मृति सभा स्थल पर बीजेपी और शिवसेना की तल्खी देखने को…

सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, अब मिलिट्री स्कूल-कॉलेजों में भी लड़कियों को मिलेगा प्रवेश

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। अब मिलिट्री के स्कूल और कॉलेजों में भी लड़कियों के प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। अब…

मुकेश खन्ना ने महिलाओं के बाहर निकलकर काम करने पर दिया ये विवादित बयान!

Posted by - October 31, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.   शक्तिमान फेम टीवी एक्टर मुकेश खन्ना हमेशा किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसे रहते हैं. द कपिल शर्मा…