Corona cases

मुम्बई के कानपुर वापस आए युवक की कोरोना से हुई मौत

823 0
कानपुर। जिले के चकेरी थाने के अंतर्गत एक युवक की कोरोना (Corona)  हो गई। यह शख्स 29 मार्च को मुंबई से अपने भाई के साथ कानपुर आया था। युवक ने 31 मार्च को कोरोना (Corona) की जांच करवाई थी। घर वापस आते ही उसकी हालत बिगड़ गई और देर रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुबह फोन पर उसकी कोरोना वायरस की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है जिसकी सूचना स्थानीय चौकी को दे दी गई है।
मुंबई से कानपुर पहुंचे युवक की 31 मार्च की रात कोरोना (Corona) वायरस से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है साथ ही मेडिकल टीम से भी मामले की जांच करा दी गई है।

जानें पूरा मामला

चकेरी थाने के अंतर्गत अहिरवां चौकी के विराटनगर में एक 30 वर्षीय युवक की देर रात कोरोना के चलते मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक अपने भाई के साथ मुंबई में मार्केटिंग का काम करता था। मृतक प्रदीप यादव 29 तारीख को मुंबई से कानपुर पहुंचा था जिसके बाद मृतक की हालत खराब हो गई और परिजनों द्वारा उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया गया। कोरोना (Corona) वायरस के लक्षण के चलते अस्पतालों ने प्रदीप यादव को एडमिट नहीं किया और कोविड-19 कि जांच कराने की बात कह कर मेडिकल कालेज में भर्ती की राय देकर वापस भेज दिया गया। इसके बाद देर रात प्रदीप यादव की उसके घर पर ही मौत हो गई।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि 29 तारीख को युवक मुंबई से अपने भाई के साथ कानपुर आया था और 31 तारीख को कोविड-19 की जांच कराई जिसके बाद देर रात उसकी मौत हो गई। फोन पर मिली मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है साथ ही मेडिकल टीम से भी मामले की जांच करा दी गई है।

Related Post

AK Sharma

मोदी-योगी सर्वसमाज को ही अपना परिवार मानते हैं और उसी की खुशहाली और समृद्धि के लिए कर रहे दिन-रात कार्य

Posted by - March 27, 2025 0
लखनऊ/मऊ:  नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति…
CM Yogi

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - April 1, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते…
CM Yogi inaugurated Seva Pakhwada 2025 from Lucknow

पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणाः सीएम योगी

Posted by - September 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ से…
AK Sharma launches One Time Settlement Scheme

एकमुश्त समाधान योजना पूरे देश में अब तक छूट की सबसे बेमिसाल योजना: एके शर्मा

Posted by - November 9, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)ने बुधवार को लखनऊ के कसमाण्डा हास्पिटल के पास…