सलमान खान की दबंग 3

छोटे भाई अरबाज ने ‘दबंग 3’ की रिलीज से पहले ही खोला सलमान खान की शादी का राज

927 0

बॉलीवुड डेस्क। जब भी किसी अभिनेता या अभिनेत्री के कोई फिल्म आने वाली होती हैं, तो वह अभिनेता या अभिनेत्री सुर्खियों में कुछ ज्यादा ही झा जाता हैं। वैसे तो बॉलीवुड के बहुत ही माने-जाने सुपरस्टार सलमान खान हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन इन दिनों सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘दबंग 3’ को लेकर काफी चर्चा में हैं।

इस फिल्म में अरबाज खान भी अहम रोल करते नजर आएंगे। दोनों भाई मिलकर फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। हाल ही में एक ईवेंट में अरबाज ने फिल्म के अलावा अपनी निजी जिंदगी के सवालों के भी जवाब दिए। साथ ही ये बताया कि सलमान खान कब शादी करेंगे।

बता दें कि अरबाज मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अरबाज ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हम अभी डेट कर रहे हैं सिर्फ इसलिए शादी कर लें। हम इसे फ्लो के साथ ले जाना चाहते हैं। यदि आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मैं इस रिश्ते में खुश हूं तो हां मैं हूं और मैं जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहा हूं।’

‘मैं इसे स्वीकार कर सकता हूं। मेरे लिए यह मूर्खतापूर्ण होगा कि मैं इसे स्वीकार ना करूं । जहां तक मेरी शादी का सवाल है जब होगी तो आपको निमंत्रण मिलेगा या मैं इसकी घोषणा करूंगा। मुझे लगता है कि लोगों को यह जानने के लिए बहुत जल्दबाजी नहीं करना चाहिए कि क्या हो रहा है।’

Flashback 2019 : ग्रेटा थनबर्ग को टाइम पत्रिका की ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ बनीं 

बता दें कि ‘दबंग 3’ का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इस फिल्म में अरबाज खान मक्खनचंद पांडे के किरदार में नजर आएंगे। वहीं सोनाक्षी और सई मांजरेकर फिल्म में लीड हीरोइनें हैं। साउथ स्टार किच्चा सुदीप फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखेंगें। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

Related Post

AK Sharma

उपभोक्ताओं की समस्या के लंबित रखने की प्रवृत्ति से बाहर निकलना होगा: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  के निर्देश पर ‘विद्युत समाधान सप्ताह’ ( Samadhan…
corona vaccine

फाइजर की कोरोना वैक्‍सीन को अमेरिका में आपातकालीन उपयोग की मिल सकती है इजाजत

Posted by - November 18, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) की खोज में जुटी फार्मा कंपनी फाइजर इंक ने इसी बीच बड़ा दावा किया…
CM Yogi

नई सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण: सीएम योगी

Posted by - November 17, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनहित से जुड़ी निर्माण परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा के…
Yogi

नई स्कीम के जरिए ग्रेटर नोएडा में मिश्रित भूमि उपयोग को बढ़ावा देगी योगी सरकार

Posted by - October 5, 2023 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी व देश के ग्रोथ इंजन के तौर पर स्थापित करने…