योगी सरकार ने दी मंजूरी

दुष्कर्म पीड़िताओं को जल्द न्याय दिलाने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला

850 0

लखनऊ। लगातार महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले से पूरा देश अक्रोश में आ गया हैं। हालांकि यूपी सरकार ने हैदराबाद और फिर उन्नाव दुष्कर्म कांड की भयावह घटनाओं के बाद दुष्कर्म पीड़िताओं को जल्द न्याय दिलाने के लिए 218 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने को मंजूरी दे दी है।

दोषियों को जल्द सजा दिलाए जाने के लिए योगी सरकार ने 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना होगी।  वहीं 144 कोर्ट रेगुलर होंगे, जो रेप के मामले देखेंगे। 74 पॉक्सो कोर्ट खोले जाएंगे। जिस पर 75 लाख रुपए प्रति कोर्ट खर्च आने का अनुमान है। मालूम हो कि, उत्तर प्रदेश में बच्चों से जुड़े 42,379 और 25,749 महिलाओं से जुड़े अपराध के मामले दर्ज हैं। अब इन सभी मामलों की सुनवाई इन्हीं अदालतों द्वारा की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के मामलों को देखते हुए लिया है।

इन प्रस्तावों को भी कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे परियोजना को बलिया से जोड़ने के लिए बलिया लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना विकास व डीपीआर के संबंध में प्रस्ताव पास।

पर्यावरण संरक्षण के तहत 29 पेड़ों की प्रजातियों को काटने के लिए पहले लेनी होगी मंजूरी। एक पेड़ काटने के लिए 10 पेड़ लगाने होंगे।

एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) पर 5 प्रतिशत वैट लगाने का प्रस्ताव पास। राज्य सरकार लगाएगी टैक्स।

नगरीय परिवहन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए पीपीपी मोड में ग्रास कॉस्ट कांट्रैक्ट मॉडल पर लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहांपुर तथा मथुरा-वृंदावन में वातानुकलित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन संबंधी प्रस्ताव पास। इसके लिए पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया टेंडर।

16 नई नगर पंचायतों की मिली मंजूरी

अयोध्या, गोरखपुर व फिरोजाबाद नगर निगम सीमा के विस्तार पर मुहर लगी। 16 नई नगर पंचायतें बनाई जाएंगी। कई नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद का होगा विस्तार।

जेवर एयरपोर्ट के विकासकर्ता के चयन पर कैबिनेट ने लगाई मुहर।

Related Post

फारूक अब्दुल्ला की जल्द होगी रिहाई

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की जल्द होगी रिहाई, हटा पीएसए

Posted by - March 13, 2020 0
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर लगाए गए जन…
CM Dhami

CM Dhami ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, स्वच्छता के लिए प्रयासों का नेतृत्व किया

Posted by - January 31, 2025 0
देहरादून : उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली से वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को प्लास्टिक…
dairy

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026: योगी सरकार के विजन से डेयरी सेक्टर को नई रफ्तार

Posted by - April 17, 2026 0
लखनऊ। लखनऊ में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026’ न केवल…
CM Kejariwal

अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, सीएम हुए आइसोलेट

Posted by - April 20, 2021 0
नई दिल्ली।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…