CM Yogi

महाराष्ट्र की तर्ज पर राजधानी लखनऊ-नोएडा में कमिश्नरी सिस्टम लागू करेगी योगी सरकार

972 0

लखनऊ। महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में योगी सरकार प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा प्रयोग करने जा रही है। राजधानी लखनऊ और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हुए नोएडा इलाके में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू हो रहा है। नोएडा में पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी नवीन अरोड़ा को दी जा सकती है, जबकि लखनऊ में पुलिस कमिश्नरी बनने के बाद प्रवीण कुमार को पुलिस कमिश्नर बनाया जा सकता है।

इन तमाम कवायदों के पीछे सरकार का तर्क यह है कि जिले की लॉ एंड ऑर्डर समेत तमाम प्रशासनिक अधिकार अब तैनात किए गए पुलिस कमिश्नर के पास रहेंगे।

पीसीएस अफसरों को होगी बड़ी असुविधा

ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत पीसीएस अफसरों के सामने आने वाली है। सामान्य तौर से पीसीएस अफसरों को प्रशासनिक अमले में रीढ़ की हड्डी कहा जाता है, लेकिन नोएडा और लखनऊ में अब एडीएम सिटी और एसीएम के सारे अधिकार पुलिस के पास होंगे। जबकि 12 से ज्यादा सीनियर पीसीएस अधिकारी अचानक दोनों जिलों में शून्य अवस्था में आ जाएंगे। पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद सभी एसीएम रिलीव कर दिए जाएंगे। वहीं दोनों जिलों के सिटी के पास अब कोई काम नहीं बचेगा। लॉ एंड ऑर्डर के मामले में पुलिस कमिश्नर ही अब सर्वे सर्वा होगा। पुलिस को अब किसी भी प्रशासनिक अधिकारी से कोई आदेश लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का पहला इमोशनल गाना ‘दुआ करो’ रिलीज 

जानें क्या है पुलिस कमिश्नरी सिस्टम?

भारतीय पुलिस अधिनियम 1861 के भाग 4 के तहत जिला अधिकारी (डीएम) के पास पुलिस पर नियत्रंण करने के अधिकार होते हैं। दण्ड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी), एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को कानून और व्यवस्था को विनियमित करने के लिए कुछ शक्तियां प्रदान करता है। साधारण शब्दों में कहा जाए तो पुलिस अधिकारी कोई भी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र नहीं हैं। वह आकस्मिक परिस्थितियों में डीएम या कमिश्नर या फिर शासन के आदेश के तहत ही कार्य करते हैं, लेकिन पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू हो जाने से जिला अधिकारी और एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के ये अधिकार पुलिस अधिकारियों को मिल जाते हैं। यानी जिले का सर्वे सर्वा कहा जाने वाला आईएएस अब कुछ नहीं होगा। आम तौर से आईपीसी और सीआरपीसी के सभी अधिकार जिले का डीएम वहां तैनात पीसीएस अधिकारियों को दे देता है।

इस कारण है भय का माहौल

प्रयोग के तौर पर ही सही उत्तर प्रदेश के दो जिलों में लागू होने वाले पुलिस कमिश्नर सिस्टम से प्रशासनिक अधिकारियों में भी भय का माहौल है। हालांकि प्रयोग के तौर पर इन तमाम सवालों को बेहतरी के तौर पर सरकार पेश कर रही है, लेकिन सरकार को यह भी सोचना होगा कि अगर मुख्यधारा में बैठे हुए आईएएस और पीसीएस अधिकारी सहयोग करना बंद कर देंगे, तो उत्तर प्रदेश में लागू की जा रही यह व्यवस्था कहीं बैकफायर न कर जाए।

Related Post

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन आज,बसपा के विधायक के शामिल होने की भी आशंका

Posted by - December 25, 2018 0
  भोपाल। जहाँ एक तरफ राजस्थान में सोमवार को मंत्रिमंडल का गठन हुआ वहीँ आज मध्यप्रदेश में दोपहर 3 बजे…
farmer registry

फॉर्मर रजिस्ट्री में सीतापुर नंबर-1, प्रदेशभर में 54% किसानों का पंजीकरण पूर्ण

Posted by - October 25, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रही फॉर्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) अभियान में सीतापुर जिला प्रदेश का सिरमौर बन गया है।…
Budget session of Parliament

भारत पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: पीएम मोदी

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एकाउंटेंट जनरल एंड डेप्युटी एकाउंटेंट जनरल कॉनक्लेव पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने सीएजी…