IPS

तेज रफ्तार से चल रही योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस, 11 IPS अफसर बदले

639 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से प्रशासनिक विभाग में शनिवार सुबह से ही फेरबदल शुरू किया जो शाम तक चलता रहा। शनिवार की सुबह 15 आईपीएस अफसरों (IPS officers) के तबादले बाद शाम होते ही छह जिलों में पुलिस कप्तान समेत फिर 11 आईपीएस (IPS) के तबादले (Transfer) कर दिए गए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को सहारनपुर पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक सहारनपुर रहे प्रीतिंदर सिंह को पुलिस महानिरीक्षक कारागार लखनऊ, एसएसपी मेरठ रहे प्रभाकर चौधरी को एसएसपी आगरा, एसएसपी बरेली रहे रोहित सिंह सजवान को एसएसपी मेरठ बनाया गया है।

एसपी एसआईटी लखनऊ रहे सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को एसएसपी बरेली, मेरठ में पीएसी सेनानायक रहीं चारू निगम को एसपी औरैया, प्रतीक्षारत सुनीति को एसपी कानपुर देहात, नोएड कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रहे अभिषेक को एसपी शामली, एसपी शामली रहीं सुकीर्ति माधव को एसपी अभिसूचना आगरा, एसपी औरैया अभिषेक वर्मा को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट नोएडा, एसपी कानपुर देहात रहे स्वनिल ममगैन को नोएडा में पीएसी का सेनानायक बनाया है।

ड्रग इंस्पेक्टर के घर पर सर्विलांस विभाग की छापेमारी, कैश जब्त

इससे पहले योगी सरकार (Yogi government) ने शुक्रवार की देर रात 15 आईपीएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया। इसमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अध‍िकारी भी शाम‍िल हैं। नए आदेश के मुताबिक, मऊ, सीतापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं।

आज के दिन क्यों मनाया जाता है विश्व ड्रग दिवस?

Related Post

Maha Kumbh

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में चमका प्रयागराज महाकुंभ 2025, मिलेगा स्वर्ण सम्मान

Posted by - June 6, 2026 0
लखनऊ: यूपी में योगी सरकार की योजनाओं और उसे बेहतर तरीके से लागू करने की इच्छाशक्ति को देशभर में सम्मान…

हजार कमी है पर हम वोट योगी को ही देंगे और कोई चारा नहीं- ब्राह्मण समर्थक की दलील

Posted by - August 16, 2021 0
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियां कर रहे, बीजेपी की जीत में ब्राह्मण मतदाताओं…
CM Yogi

आईआईटी धनबाद में एडमिशन पाने वाले दलित छात्र अतुल कुमार की मदद करेगी योगी सरकार

Posted by - October 2, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले दलित छात्र अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में प्रवेश दिलाने के लिए…
CM Yogi

सीएम योगी ने खराब मौसम से सर्वाधिक प्रभावित नौ जिलों को जारी किए 23 करोड़

Posted by - March 5, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पिछले तीन दिनों में खराब मौसम से अन्नदाताओं की क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे…