योगी सरकार

योगी सरकार ‘बस्ती’ जिले को दे सकती है अब ये नया नाम

881 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का जिलों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। पहले मुगलसराय जिले का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, इलाहबाद और फैजाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और अयोध्या करने के बाद अब बस्ती जिले के नाम बदलने की तैयारी में सरकार है।

जिलाधिकारी निरंजन ने बताया कि बस्ती जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव राजस्व बोर्ड को भेजा 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बस्ती जिले का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सरकार को रिपोर्ट भेजी है। जिलाधिकारी निरंजन ने बताया कि बस्ती जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव राजस्व बोर्ड को भेजा गया है और नाम बदलने पर एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

मशहूर शायर राहत इंदौरी ने पीएम मोदी को CAA पर दी नसीहत

बस्ती महोत्सव में बस्ती मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि वशिष्ठ के नाम पर रखने का ऐलान किया 

बस्ती महोत्सव के साल भर पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि वशिष्ठ के नाम पर रखने का ऐलान किया था। महर्षि वशिष्ठ भगवान राम के गुरू थे। मेडिकल कालेज का नाम बदले जाने के बाद से ही सांसद हरीश द्विवेदी और विधायक अजय कुमार सिंह ने जिले का नाम बदलने की मांग शुरू कर दी।

पहली बार पिछले साल 28 नवंबर को जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव राजस्व बोर्ड को भेजा गया था और उसके बाद बोर्ड ने नाम बदले जाने पर होने वाले खर्च के बारे में पूछा था। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मंडलायुक्त कुमार सागर को रिपोर्ट भेजी और सागर ने संशोधित रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।

Related Post

बॉलीवुड सितारों की पसंद

इन पांच बॉलीवुड स्टारों की ये अजीबो-गरीब आदतें कर देंगी आपको हैरान

Posted by - March 16, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। अपने फेवरेट या पसंदीदा लोगों के बारें में ज्यादा से ज्यादा जानना हर किसी को बेहद अच्छा लगता…
Police Comissioner D.K.Thakur

 पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की

Posted by - March 5, 2021 0
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। आरोपितों…
12th Kunwar Munidra Singh Memorial Inter-School Cricket Tournament

काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज में 12वां कुंवर मुनीद्र सिंह मेमोरियल अन्तर्विद्यालीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Posted by - February 17, 2021 0
लखनऊ। काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज के प्रांगण में 12वां कुंवर मुनीद्र सिंह मेमोरियल अन्तर्विद्यालीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ। यह टूर्नामेंट…
रानी राणा ने कुश्ती में जीता गोल्ड

‘यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया गेम्स ‘ ग्वालियर की पहलवान रानी राणा ने कुश्ती में जीता गोल्ड

Posted by - February 28, 2020 0
ग्वालियर। मध्य प्रदेश की महिला पहलवान रानी राणा ने एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है। रानी ने गुरुवार…