up cm yogi

BJP सरकार के पहले CM बने योगी, जिनकी देखरेख में 5वीं बार पेश हुआ UP का बजट

1119 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज विधानसभा में अपना पांचवा व पूर्ण बजट पेश किया, जो केंद्र सरकार की तर्ज पर पेपरलेस रहा। 2021-2022 का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का है। चालू वित्तीय वर्ष में कुल बजट 5.13 लाख करोड़ था। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम और एक रिकॉर्ड जुड़ गया, वे BJP सरकार के पहले ऐसे CM हैं, जिनकी देखरेख में 5वीं बार बजट पेश किया गया।

योगी के नाम बना नया रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में BJP की सरकारों में विभिन्न समय पर पांच मुख्यमंत्री बन चुके हैं। कल्याण सिंह दो बार मुख्यमंत्री रहे तो राम प्रकाश गुप्त और राजनाथ सिंह एक-एक बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री बने थे और अभी भी अपने पद पर कायम हैं।

UP Budget 2021: एक घंटा 40 मिनट में पेश किया UP का सबसे बड़ा पहला पेपरलेस बजट

प्रदेश में में पहली बार BJP की 1991 में सरकार बनी थी और मुख्यमंत्री का ताज कल्याण सिंह के सिर सजा था। लेकिन छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के चलते कल्याण सिंह की सरकार को बर्खास्त कर दिया गया था। वो 1 साल 165 दिन ही मुख्यमंत्री पद पर रह सके थे। हालांकि कल्याण सिंह सरकार बर्खास्त नहीं हुई होती तो स्वाभाविक तौर पर वो अपना कार्यकाल पूरा करती, क्योंकि पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी थी।

Related Post

police

11 दिन में सामूहिक हत्याकांड का प्रयागराज पुलिस ने खुलासा, मुठभेड़ में कई गिरफ्तार

Posted by - May 4, 2022 0
प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) में बीते 23 अप्रैल को थरवई थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक हत्याकांड (Mass murder) का पुलिस ने…

नॉन-वेज न खाने वाले हो जाए सतर्क, शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान

Posted by - October 31, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.   नॉनवेज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और आदि पोषक तत्व पाए जाते है. इसलिए नॉनवेज खाने से…
CM Yogi Adityanath inaugurated Regency Hospital

एक वर्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए दी गई 1100 करोड़ रुपये की मदद : सीएम योगी

Posted by - August 17, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि गोरखपुर में उच्च स्तरीय इलाज के लिए अब न तो स्पेशलिटी…

एयर एम्बुलेंस से कल किम्स में शिफ्ट होंगी महिला डॉक्टर, होगा फेफड़े का प्रत्यर्पण

Posted by - July 10, 2021 0
लखनऊ। लोहिया संस्थान की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के फेफड़े का प्रत्यारोपण हैदराबाद स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल सांइसेस (किम्स) में…