योग के साथ कमाई भी कराएंगे बाबा रामदेव, पतंजलि का आईपीओ लॉन्च करने का काम जारी!

756 0

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद एफएमसीजी कंपनी बन चुकी है, 2020-21 में पतंजलि का टर्नओवर 30 हजार करोड़ के पार पहुंच गया है।अब रामदेव लोगों को कमाई कराने के बारे में सोच रहे हैं। इसके लिए पतंजलि का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ लॉन्च करने पर काम चल रहा है।मीडिया से बात करते हुए रामदेव ने इसी साल पतंजलि का आईपीओ लॉन्च होने की अटकलों पर विराम लगा दिया।

पतंजलि आयुर्वेद की सब्सिडियरी रुचि सोया 4300 करोड़ रुपए का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर लेकर आ रही है। अभी बाबा रामदेव इसी को लेकर व्यस्त हैं। बाबा रामदेव रुचि सोया के एफपीओ को लेकर लगातार निवेशकों से बातचीत कर रहे हैं। रामदेव ने ET को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस साल पतंजलि आईपीओ लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन चालू वित्त वर्ष के अंत तक इस पर निर्णय किया जा सकता है।

रामदेव ने कहा कि जल्द ही पतंजलि के आईपीओ पर निर्णय लेंगे। पतंजलि आईपीओ के बारे में इस वित्त वर्ष के अंत तक कोई फैसला लिया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे इन दिनों रुचि सोया (Ruchi Soya) के 4,300 करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) से पहले विभिन्न संस्थागत निवेशकों से मिलने में व्यस्त हैं. यानी रामदेव पतंजलि के विस्तार पर ध्यान दे रहे हैं।

आप सांसद भगवंत मान ने लोकसभा में कृषि कानूनों को वापस लेने को दिया स्थगन प्रस्ताव

रामदेव ने कहा कि रुचि सोया में संभावित निवेशकों को खुशी मिल सकती है कि कंपनी खुद को एक प्रमुख एफएमसीजी कंपनी (FMCG) में बदलने का लक्ष्य लेकर चल रही है।  साथ ही उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कमोडिटी व्यवसाय का साइज भी बढ़े।

Related Post

अदिति सिंह की शादी 21 नवंबर को

रायबरेली : कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह की शादी 21 नवंबर को, जानें जीवनसाथी…

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। रायबरेली से कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को पंजाब के विधायक अंगद सिंह के साथ विवाह…

बाराबंकी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजे का किया ऐलान

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने की नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित एम्पावर्ड समिति की बैठक

Posted by - October 24, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित…
AK Sharma

‘अबकी बार 4 लाख पर, फिर एक बार जगदम्बिका पाल’, नगर विकास मंत्री ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए की जनसभाएं

Posted by - April 6, 2024 0
सिद्धार्थनगर। अबकी बार 400 पार… फिर एक बार मोदी सरकार… फिर एक बार जगदम्बिकाल पाल… के उदघोष के साथ प्रदेश…