Delhi

दिल्ली में भीषड़ गर्मी से येलो अलर्ट जारी, 2 दिन में लू से कुछ राहत

457 0

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के कई हिस्सों में बुधवार को लगातार छठे दिन भीषण लू (Heat wave) की स्थिति दर्ज की गई, हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दो दिनों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली (Delhi) के बेस सेंटर सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के 11 मौसम केंद्रों में से चार ने मंगलवार को लू की स्थिति दर्ज की। खेल परिसर में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह शहर का सबसे गर्म स्थान बन गया। नजफगढ़, मुंगेशपुर, पीतमपुरा और रिज स्टेशन में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.3 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस, 45.7 डिग्री सेल्सियस और 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने गुरुवार को येलो अलर्ट जारी कर राजधानी में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की चेतावनी दी है। आईएमडी की ओर से जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है, ”जो लोग या तो लंबे समय तक धूप में रहते हैं या भारी काम करते हैं, उनमें गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों का खतरा बढ़ जाता है।”

क्रूरता कि हदे पार, तीन कुत्तों की गोली मारकर हत्या

मौसम विज्ञानियों ने लू की वजह मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी और लगातार गर्म और शुष्क पछुआ हवाएं बताई हैं। राजधानी में शनिवार तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मानसून के 15 जून तक पूर्वी भारत में पहुंचने की उम्मीद के साथ, पूर्वी हवाएं नमी लाएगी और उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून गतिविधि तेज करेगी।

मानसून के 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचने की संभावना है। पिछले साल, आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि मानसून अपनी सामान्य तिथि से लगभग दो सप्ताह पहले दिल्ली पहुंच जाएगा। हालांकि, यह 13 जुलाई को राजधानी पहुंचा, जो 19 साल में सबसे विलंबित अवधि थी।

महिला ने डीजल छिड़ककर लगाई आग, दर्दनाक मौत

Related Post

CM Vishnudev Sai

दिल्ली हादसे के बाद साय सरकार का फैसला, अब कोचिंग सेंटर का होगा सुरक्षा ऑडिट

Posted by - August 10, 2024 0
रायपुर। नई दिल्ली के कोचिंग सेंटर (Coaching Center) में हादसे के बाद छत्‍तीसगढ़ सरकार (Sai Government) के नगरीय प्रशासन एवं…
Amarnath

अमरनाथ यात्रा: आतंकवादियों ने चिपचिपे बम इस्तेमाल करने की धमकी दी? जानें डिटेल

Posted by - June 8, 2022 0
नई दिल्ली: पवित्र हिंदू तीर्थ, अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 30 जून, 2022 से शुरू होगी। हालांकि, खुफिया एजेंसियों को सूचना…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने सेब, कीवी और ड्रैगनफ्रूट की उत्पादकता बढ़ाने के लिए विशेष निर्देश दिए

Posted by - January 16, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सेब की अति सघन बागवानी योजना…
शेयर बाजार

‘ब्लैक फ्राइडे’ का दर्द भूला शेयर बाजार! जोरदार बढ़त के साथ सेंसेक्स पहुंचा इतने के पार

Posted by - March 2, 2020 0
बिजनेस डेस्क। मार्च महीने के पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि आज सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त…