फिल्म 'मिमी'

फिल्म ‘मिमी’  में काम करना रहा मेरे लिए शानदार अनुभव  : कृति सैनन

926 0

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि फिल्म ‘मिमी’ में काम करना उनके लिये शानदार अनुभव रहा है। कृति सेनन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मिमी’ में एक सरोगेट मां का किरदार निभाया है। कृति सेनन का कहना है कि ‘मिमी’ में एक सरोगेट मां का किरदार निभाना उनके लिए एक कलाकार के तौरपर स्वयं की खोज का एक सफर रहा है।

फिल्म ‘मिमी’ की शूटिंग प्रभावी ढंग से कर पाए हैं तो इसका श्रेय पूरी टीम को 

कृति ने कहा कि फिल्म की शूटिंग का अनुभव मेरे लिए काफी बेहतरीन रहा है। कई बार ऐसा होता है कि फिल्म के कुछ दृश्य पेपर पर अच्छे लगते हैं, लेकिन जब आप शूटिंग कर रहे होते हैं। तो आप उसे सही से नहीं दिखा पाते हैं। यदि हम फिल्म की शूटिंग प्रभावी ढंग से कर पाए हैं तो इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है और खासकर इसके निर्देशक लक्ष्मण उतेकर को।

आयुष्मान भारत याेजना से लाभान्वित हुई हैं महिलाएं : स्मृति ईरानी

शूटिंग का आखिरी चरण काफी संतोषजनक रहा, एक कलाकार के तौर पर यह मेरे लिए स्वयं की खोज के जैसी रही

उन्होंने कहा कि शूटिंग का आखिरी चरण काफी संतोषजनक रहा, एक कलाकार के तौर पर यह मेरे लिए स्वयं की खोज के जैसी रही। इसने मुझे इस बात का एहसास कराया कि एक कलाकार के तौर पर मैं किस तरह से काम कर सकती हूं।” गौरलतब है कि फिल्म ‘मिमी’ वर्ष 2011 में प्रदर्शित राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म ‘माला आई व्ह्हायचय’ की रीमेक है। फिल्म में कृति के अलावा पंकज त्रिपाठी, मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक और साईं ताम्हणकर जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म इस वर्ष जुलाई में रिलीज होगी।

Related Post

मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

अमित शाह बोले-महाराष्ट्र में अगर किसी के पास नंबर है तो वह राजभवन जाए

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सियासी हालात पर भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : हाईकोर्ट बोला- भड़काऊ भाषणों देनेे वालों पर दर्ज हो एफआईआर

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून(सीएए) को लेकर उत्तरपूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़की। इसमें शामिल लोगों पर प्राथमिकी…
फिल्म 'मिमी'

फिल्म ‘मिमी’ के लिए कृति सेनन ने बढ़ाया 15 किलो वजन, शेयर की फोटो

Posted by - February 9, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिमी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कृति…