wife and daughter defense Mahesh Bhatt

महेश भट्ट के बचाव में उतरी पत्नी और बेटी, रिया चक्रवर्ती की चैट पर दिया यह रिएक्शन

1383 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है। वहीं इस बीच न्यूज चैनल्स भी अपनी-अपनी तरह से इस केस को लेकर पड़ताल में जुटे हैं। बीते दिनों एक ऐसे ही न्यूज चैनल ने रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच हुई वॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट सामने आने की जानकारी दी थी।

https://twitter.com/PoojaB1972/status/1297019372414763009

जानिए अदरक खाने से प्रेगनेंट महिला को हो सकते है क्या फायदे

इस चैट को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, महेश भट्ट पर कई तरह के सवाल उठे। वहीं अब इन सबके बीच महेश भट्ट के बचाव में उनकी पत्नी सोनू राजदान और बेटी पूजा भट्ट उतर आई हैं।

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की चैट के लीक होने पर महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान का रिएक्शन सामने आया है। महेश भट्ट की बेटी ने पिता के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- ‘जिन मैसेज को धमाकेदार खुलासा बताया जा रहा है कि वहीं मैसेज उसी दिन 9June को मेरे पिता ने मुझे और कई और लोगों को भी भेजे हैं। इसके अलावा ट्विटर (26-6-2020) पर भी पोस्ट किए हैं। अपने फैक्ट्स को ठीक करिए’।

गणेश चतुर्थी के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर एक बार फिर करण जौहर हुए ट्रोल

वहीं इसके बाद सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर महेश भट्ट को ट्रोल कर रहे लोगों को जवाब देते हुए लिखा- ‘हां यह सच है, यहां मेरी चैट है। हमे ऐसे मैसेज रोज मिलते हैं। कब मीडिया असली खबरें देगी ना कि मनगढ़ंत स्पिन-ऑफ। मालूम होता है कि ज्यादातर स्टारडस्ट और सिने ब्लिट्ज के बदसूरत संस्करण में बदल गए हैं’। सोनी ने भी अपने और महेश भट्ट के बीच हुई वॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया हैं।

इंडिया टुडे ने रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जिसमें रिया, महेश भट्ट को मैसेज में लिखती हैं- ‘आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और शांति के साथ। आपके साथ हुई आखिरी बातचीत ने मेरी आंखें खोल दीं। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और अब भी हैं।’ दरअसल, आयशा, महेश भट्ट द्वारा निर्देशित ‘जलेबी’ में निभाए रिया चक्रवर्ती के कैरेक्टर का नाम था। जो चैट सामने आई थी वह 9 जून से लेकर 15 जून की थी। इसमें दोनों के कई और बातें भी हुई थीं।

Related Post

शराब पीकर दिए न्यूड सीन

हॉलीवुड अभिनेत्री बोली हां मैं शराब पीकर दिए थे न्यूड सीन, साझा किया अनुभव

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क को मशहूर वेब सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में डेनेरियस टार्गेनियन का किरदार कर नई…

गुरमीत चौधरी और देबिना बैनर्जी के साथ कंट्री कल्ब ने कि एशिया की सबसे बड़ी न्यूइयर पार्टी २०२० की अनाउंसमेंट

Posted by - November 3, 2019 0
कंट्री क्लब हॉस्पिटैलिटी एंड हॉलीडे लिमिटेड, (सीसीएचएचएल) इंडिया की सबसे बड़ी लीजर और एंटरटेनमेंट कंपनी ने आज एशिया के सबसे बड़ी नए…
प्रियंका चोपड़ा

‘सिटाडेल’ में ब्रिटेन के इस एक्टर के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

Posted by - January 16, 2020 0
नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रिटेन के अभिनेता रिचर्ड मैडन के साथ ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। अमेजन स्टूडियो की…