बाल दिवस

जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

1151 0

नई दिल्ली। बाल दिवस देश भर में हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जंयती 14 नवंबर को होती है।

बाल दिवस के दिन कई स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है और बच्चों के लिए खेल कूद का  होता है आयोजन

बाल दिवस के दिन कई स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है और बच्चों के लिए खेल कूद का आयोजन होता है। कई स्कूलों में बाल दिवस के दिन बच्चों को पिकनिक पर ले जाया जाता है। बाल दिवस के दिन बच्चों को गिफ्ट्स दिए जाते हैं। बाल दिवस उत्सव का आयोजन देश के भविष्य के निर्माण में बच्चों के महत्व को बताता है। साथ ही इस दिन बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक किया जाता है। ये बेहद जरूरी है कि बच्चों को सही शिक्षा, पोषण, संस्कार मिले क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य है।

अगर आप भी हैं अंडे खाने के बहुत शौकीन तो जरूर जान ले ये बात 

जानें 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

यूएन ने 20 नवंबर 1954 को बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी और भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन से पहले 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था, लेकिन 27 मई 1964 को पंडित जवाहर लाल नेहरु के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ कि अब से हर साल 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाएगा। जिसके बाद से ही हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा।

अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है बाल दिवस

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है।1959 में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा (जनरल असेंबली) ने बाल अधिकारों की घोषणा की थी। बाल अधिकारों को चार अलग-अलग भांगों में बांटा गया है – जीवन जीने का अधिकार, संरक्षण का अधिकार, सहभागिता का अधिकार और विकास का अधिकार। हालांकि कई देश ऐसे हैं जहां 20 नवंबर की जगह अलग-अलग दिन बाल दिवस मनाया जाता है।

कई देशों में 1 जून को बाल दिवस मनाया जाता है। वहीं, चीन में 4 अप्रैल, पाकिस्तान में 1 जुलाई, अमेरिका में जून के दूसरे रविवार को बाल दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा ब्रिटेन में 30 अगस्त, जापान में 5 मई, पश्चिमी जर्मनी में 20 सितम्बर को बाल दिवस मनाते हैं।

Related Post

karnatak minister ramesh resigned

सीडी कांड में फंसे कर्नाटक के मंत्री रमेश जारकीहोली का इस्तीफा

Posted by - March 3, 2021 0
बेंगलुरु। सीडी कांड में फंसे कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री ने उनका…
अभिषेक डालमिया CAB के नए अध्यक्ष

अभिषेक डालमिया CAB के नए अध्यक्ष, गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष सचिव

Posted by - February 5, 2020 0
नई दिल्ली। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक को बुधवार को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के नए…
Corona in India

कोरोना अपडेट: देश में लगातार दूसरे दिन 62 हजार नए मामले आए, 312 संक्रमितों की मौत

Posted by - March 28, 2021 0
नई दिल्ली। भारत में सख्ती के बावजूद कोरोना संक्रमण (Corona Update) के मामले थम नहीं रहे हैं। रविवार को कोविड-19…
cm yogi

कर्मचारी की हर सुविधा का ध्यान रखेगा मानव संपदा पोर्टल: योगी

Posted by - May 31, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मानव संपदा पोर्टल…
मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित

दिल्ली : मोहल्ला क्लीनिक का एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Posted by - March 31, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक और मोहल्ला क्लीनिक में मंगलवार को एक डाक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित…