WHO कोवैक्सीन को दे सकता है वैश्विक मंजूरी, एक्सपर्ट पैनल की अहम बैठक में होगा फैसला  

656 0

नई दिल्ली। भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन मान्यता दे सकता है। भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति नहीं मिली है। लेकिन इस पर आज कोई फैसला आ सकता है। इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों के पैनल की मंगलवार को बैठक होने जा रही है, जिसमें भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने पर फैसला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने भारत बायोटेक की ओर से सौंपे गए डॉक्यूमेंट की समीक्षा के बाद कोवैक्सीन को मंजूरी देने में अब देर नहीं होनी चाहिए।

अब तक 6 कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक दुनिया की 6 कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। इनमें फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन, जानसन एंड जानसन वैक्सीन, आक्सफोर्ड-ऐस्ट्राजेनेका वैक्सीन, माडर्ना, सिनोफॉर्म और सिनोवॉक वैक्सीन शामिल हैं। इसमें आक्सफोर्ड-ऐस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पहले से ही शामिल है, जिसको भारत में सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया कोविशील्ड के नाम से मैन्युफैक्चर कर रहा है, जिसका टीकाकरण कार्यक्रम में सबसे अधिक प्रयोग हुआ है।

एक्सपर्ट पैनल की चार दिवसीय मीटिंग शुरू

WHO के विशेषज्ञों का स्ट्रैटजिक एडवायजरी ग्रुप कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने पर मंगलवार को बैठक करेगा। एक्सपर्ट पैनल की चार दिवसीय मीटिंग 4 अक्टूबर को शुरू हुई, जिसमें पॉलिसी गाइडेंस पर फैसला हो सकता है। ये बात ध्यान रखने वाली है कि WHO को सौंपे गए सभी दस्तावेजों को मूल्यांकन SAGE और टेक्निकल एडवायजरी ग्रुप करता है। इसी महीने टेक्निकल एडवायजरी ग्रुप की भी मीटिंग होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, EUL (Emergency Use Listing) एक रिस्क आधारित प्रक्रिया है, जिसमें लिस्टिंग के लिए गैर-लाइसेंसी वैक्सीन का मूल्यांकन किया जाता है। इस प्रक्रिया में चिकित्सकीय और इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स भी शामिल हैं, ताकि महामारी के समय में लोगों को तेजी से वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सके। अगर कोवैक्सीन को EUL में शामिल किया जाता है तो भारत में बनी इस वैक्सीन को वैश्विक स्तर पर व्यापक स्वीकृति मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Posted by - September 20, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के…
CM Vishnudev

पानी प्रकृति का अनमोल उपहार जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी : मुख्यमंत्री साय

Posted by - January 10, 2025 0
रायपुर। पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है, जिसे ईश्वर ने हमें बेमोल दिया है, लेकिन हमें इसका मोल समझना होगा।…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

Posted by - October 22, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने आज बुधवार को पवित्र केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के…