शेयर बाजार

सेंसेक्स जहां मामूली बढ़त के साथ हुआ बंद, वहीं निफ्टी में दिखी कमजोरी

723 0

बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहता हैं कभी यह भारी बढ़त के खुलता-बंद होता हैं तो कभी भारी गिरावट के साथ मगर आज शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि सेंसेक्स जहां मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, वहीं निफ्टी में कमजोरी देखने को मिली।

आईटी और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट से यह असर दिखा। यस बैंक का शेयर तीन फीसदी गिर गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज और एयरटेल के शेयरों में तेजी से बाजार में हलकी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 12050 के नीचे बंद हुआ।

सेंसेक्स 8.36 अंक बढ़कर 40,802.17 अंकों पर और निफ्टी 7.85 अंक गिरकर 12,048.20 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 119 अंक गिरकर 17,103 पर बंद हुआ है। बैंक शेयरों पर बने दबाव की वजह से बैंक निफ्टी 75 अंक गिरकर 31,871 पर बंद हुआ है। टेलीकॉम शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का टेलीकॉम इंडेक्स 2.64 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

प्रियंका और निक एक न्यूबॉर्न बेबी के साथ सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर वायरल 

टेलीकॉम कंपनियों ने बढ़त के साथ की कारोबारी

सुबह के कारोबार में बीएसई में वोडाफोन 16.11 फीसदी, भारती एयरटेल 8.33 फीसदी, रिलायंस 3.91 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। आर्थिक वृद्धि के कमजोर आंकड़ों, रुपये की कमजोरी और कच्चे तेल के भाव में उछाल के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार की शुरूआत तेज रही। बाजार सूत्रों के अनुसार चीन के औद्योगिक क्षेत्र के उत्पादन आंकड़ों में सुधार से प्रमुख एशियायी शेयर बाजारों में तेजी का रुझान था।

रिलायंस , टाटा मोटर्स , हिंदुस्तान यूनीलीवर, इंडसइंड बैंक , एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और टीसीएस भी तेजी पर थे। इसके विपरीत टेक महिंद्रा (2.55%)ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और सन फार्मा में गिरावट का रुझान था।

उज्जीवन का आईपीओ हुआ 76 फीसदी सब्सक्राइब

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ आज पहले दिन ही बीएसई पर 76 फीसदी सब्सक्राइब हो गया, जिसमें खुदरा निवेशकों ने 4.34 गुणा ज्यादा आवेदन किया है। एनएसई पर यह आईपीओ 1.75 गुणा ज्यादा सब्सक्राइब हो गया।

Related Post

Stock market

निवेशकों के विश्वास से शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स करीब 500 अंक उछला

Posted by - July 21, 2020 0
मुंबई। देश की अर्थव्यवस्था के प्रति निवेशकों की मजबूत धारणा के बीच आज घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में…
Bangladesh Attack in Temple

PM मोदी का दौरा खत्म होते ही बांग्लादेश के मंदिरों और ट्रेनों पर हमला, हिंसक प्रदर्शन में 10 की मौत

Posted by - March 28, 2021 0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की यात्रा खत्म होने के बाद ही बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर…
ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका

गुजरात में ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका, आठ मजदूरों की मौत

Posted by - January 11, 2020 0
अहमदाबाद। वडोदरा के पादरा में एम्स इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड के ऑक्सीजन प्लांट में शनिवार को विस्फोट हो गया है। मिली…
राजनाथ सिंह

राजनाथ बोले- बच्चों का दोष नहीं, उन्हें गलत दिशा में बढ़ावा देने वाले हैं दोषी

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं, लेकिन कभी-कभी वह…
पीएम मोदी

महाराष्ट्र में बोले पीएम – मोदी का नाम लेकर समाज को गाली दे रही है कांग्रेस

Posted by - April 17, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में रैली करने महाराष्ट्र पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। कहा कि…