सारा और कार्तिक की केमेस्ट्री

क्या चलेगा सारा और कार्तिक की केमेस्ट्री का जादू? जानें क्रिटिक्स की राय

870 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘लव आजकल’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त लग रही है। फिल्म के ट्रेलर और इसके गानों को दर्शकों ने खासा पसंद किया है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।

सचिन-सहवाग चिकेन खाकर बीमार पड़े, तीन और की तबियत बिगड़ी 

लव आजकल 2020 के दशक की यानी कि आज के दौर की

बता दें कि इससे पहले इम्तिाज अली ने साल 2009 में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के साथ ‘लव आजकल’ बनाई थी। उस फिल्म में भी दो अलग-अलग दौर की प्रेम कहानियों को दिखाया गया था। अब इस फिल्म में भी दो अलग-अलग दशकों की प्रेम कहानियों को दिखाया गया है जिसमें एक कहानी 1990 के दशक की है। तो दूसरी 2020 के दशक की यानी कि आज के दौर की है।

https://www.instagram.com/p/B75Te05JQAu/?utm_source=ig_web_copy_link

वैलेंटाइन्स डे पर इस फिल्म को देखना चाहते हैं। तो आप भी यहां फिल्म को लेकर जानें क्रिटिक्स की राय…

अब फिल्म रिलीज हो चुकी है, अगर आप भी इस वैलेंटाइन्स डे पर इस फिल्म को देखना चाहते हैं। तो आप भी यहां फिल्म को लेकर क्रिटिक्स की राय…

हफिंगटन पोस्ट ने कहा कि फिल्म की कहानी में कुछ भी नया नहीं डाला गया है। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान साथ में अच्छे लगते हैं। रणदीप हुड्डा भी अपने रोल के साथ न्याय करते दिखते हैं, लेकिन फिल्म में इनके किरदारों को अच्छे से नहीं लिखा गया है। इस फिल्म को देखने के बाद इम्तियाज अली की ‘जब हैरी मेट सेजल’ की याद आती है कि जिसमें बात तो प्यार इश्क की जाती है, लेकिन लव स्टोरी में से प्यार या यूं कहें कि कहानी आत्मा मिसिंग नजर आती है।

https://www.instagram.com/tv/B8d1PrfpkZm/?utm_source=ig_web_copy_link

मुंबई मिरर ने कहा कि फिल्म में दो अलग लव स्टोरी दिखाई गई हैं।फिल्म के लीड कैरेक्टर्स को छोटी-छोटी चीजों पर ओवर रिएक्ट करते हुए दिखाया गया है। फिल्म एक ओवररेटेड मैलो ड्रामा है। फिल्म में जिस तरह जोई के कैरेक्टर को कन्फ्यूज दिखाया गया है, ठीक उसी तरह फिल्म की कहानी दर्शकों को कन्फ्यूज करती नजर आ रही है। फिल्म में ये मैसेज साफ ही नहीं हो रहा है कि आखिर निर्देशक दिखाना क्या चाहते हैं?

Related Post

parkash javedkar

नागरिकता संशोधन व निजी डाटा सुरक्षा बिल को मोदी सरकार ने दी हरी झंडी

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 और निजी डेटा सुरक्षित रखने संबंधी विधेयक समेत कुल…
चुनावी हलफनामे

मोदी ने चुनावी हलफनामे में दी गलत जानकारी, चुनाव आयोग करे कार्रवाई : कांग्रेस

Posted by - April 16, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर अपने चुनावी हलफनामे में संपत्ति को लेकर गलत जानकारी…
मेलानिया ट्रंप

भारत के लोग बहुत स्वागत करने वाले और दयालु हैं : मेलानिया ट्रंप

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप हैप्पीनेस क्लास के एक सत्र में…