election voting

प.बगाल: TMC का आरोप- चार मिनट में घट गया 9.55 फीसदी मतदान, चुनाव आयोग से की शिकायत

651 0

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी बात कही है। दरअसल, टीएमसी ने चुनाव आयोग से मतदान प्रतिशत को लेकर शिकायत की है। टीएमसी का कहना है कि कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत को लेकर गड़बड़ी की गई है। मतदान प्रतिशत में अचानक से कमी आई है।

बता दें, मतदान प्रतिशत में गड़बड़ी को लेकर अपनी लिखित शिकायत में TMC ने कहा कि कांठी दक्षिण (216) और कांठी उत्तर (213) मतदान केंद्रों पर सुबह 9.13 बजे मतदान प्रतिशत क्रमशः 18.47% और 18.95% था, लेकिन चार मिनट बाद 9.17 बजे यह घटकर क्रमशः 10.60% और 9:40% हो गया।

दोपहर 1 बजे तक 28 फीसदी मतदान,CM सोनोवाल बोले- 100 सीटें जीतेगी भाजपा

 

TMC का कहना है कि कांठी दक्षिण (216) मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत में 7.87% की कमी आई है और कांठी उत्तर (213) मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत सीधे 9.55% घट गया। उसने कहा कि यह बड़ी गड़बड़ी है और चुनाव आयोग को इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान लेना चाहिए।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट करके चुनाव आयोग से मतदान के आंकड़ों को लेकर नाराजगी जताई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी टीएमसी मतदान में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगा चुकी है। टीएमसी ने झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भाजपा पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया था।

Related Post

CM Yogi

हमारा संकल्प, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’, कांग्रेस-सपा का ‘फूट डालो, हुकूमत करो’ : योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर राजधानी के अटल कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित प्रदेश स्तरीय…
Operation Silkyara

Operation Silkyara: सुरंग में फंसे श्रमिकों से सीएम धामी ने की बातचीत, बढ़ाया हौसला

Posted by - November 23, 2023 0
चमोली। उत्तरकाशी के निर्माणाधीन सुरंग (Uttarkashi Tunnel Rescue) में हादसे के बाद फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने की कोशिशें…
CM Yogi

सीएम योगी ने किया ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ कार्यशाला का शुभारंभ

Posted by - July 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान की समृद्धि के बिना खुशहाली…
CM Yogi

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने भव्य कलशयात्रा का किया शुभारंभ

Posted by - May 15, 2023 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) परिसर में बने नौ देवी-देवताओं के नवीन मंदिरों में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य…