KKR Taeam win

KKR की जीत में नायक बने ये खिलाड़ी, कप्तान मोर्गन ने भी की तारीफ

629 0
चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मोर्गन (Eion Morgan) ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराने के बाद शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की।
इयोन मोर्गन (Eion Morgan)  ने मैच के बाद कहा, ”जीत से खुश हूं। आज शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों विशेषकर नीतिश राणा और राहुल त्रिपाठी ने आज शानदार बल्लेबाजी की और गेंदबाजों ने भी अच्छा किया, हम इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकते थे।”

इंग्लैंड के वनडे विश्व कप विजेता टीम के कप्तान मोर्गन ने मैच के बाद कहा, ”जीत से खुश हूं। आज शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों विशेषकर नीतिश राणा और राहुल त्रिपाठी ने आज शानदार बल्लेबाजी की और गेंदबाजों ने भी अच्छा किया, हम इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकते थे। यह अच्छी टीम के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मैच था। हम अपने स्कोर से भी खुश थे।”

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने हालांकि हरभजन सिंह को केवल एक ही ओवर गेंदबाजी कराई जो उनके लिए पहले सत्र में खेल रहे हैं, लेकिन मोर्गन ने कहा, ”भज्जी ने पहले ओवर में अच्छी शुरूआत की और बाद में हम उन्हें गेंदबाजी नहीं करा सके लेकिन उनके अनुभव का इस्तेमाल अन्य को सलाह देने में किया।”

हरभजन ने केकेआर (KKR) के लिए पारी का सबसे पहला ओवर डाला था और सिर्फ आठ रन खर्च किए थे। वहीं मैच में नीतिश राणा ने 56 गेंदों पर 80 और राहुल त्रिपाठी ने 29 गेंदों पर 53 रन बनाए। कोलकाता अब अपना दूसरा मुकाबला 13 अप्रैल को गत-विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।

Related Post

CM Dhami

अग्निपथ योजना से बड़े स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार: सीएम धामी

Posted by - June 16, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा स्थित पंत भवन में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agneepath scheme)…

कांग्रेस ने बुलाई CWC की बैठक, राजनीतिक हालात और पार्टी अध्यक्ष पर होगी चर्चा

Posted by - October 9, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आगामी 16 अक्टूबर को बुलाई गई है। इसमें संगठनात्मक चुनावों, आगामी विधानसभा चुनावों…
Mukesh Ambani

यूपी के हर कोने में होगा 5G, युवाओं को देंगे एक लाख नौकरी: मुकेश अंबानी

Posted by - February 10, 2023 0
लखनऊ। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) उत्तर प्रदेश में अगले चार साल में 5जी सेवाएं शुरू करने, खुदरा और नए ऊर्जा…
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के लिए सज-संवर गए कालिंदी और गंगा के घाट

Posted by - December 9, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के पूर्व कुम्भ नगरी प्रयागराज के घाट अपने भव्य स्वरूप में नजर आएंगे। योगी सरकार…