Itawa Accident Case

सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 8 घायल

780 0
इटावा। जनपद के बिजौली में पंचर होने के बाद सड़क के किनारे गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर (8 injured in road accident in itawah) मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गये। ये सभी लोग एक ही परिवार के थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।
इटावा में नेशनल हाइवे-2 पर हुए आज सुबह चार बजे के करीब एक ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गये। ये सभी लोग दिल्ली ओला कैब बुक करके झांसी जा रहे थे।

पंचायत चुनाव में वोट डालने दिल्ली से झांसी जा रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार परिवार पंचायत चुनाव में वोट डालने दिल्ली से झांसी जा रहा था। इस दौरान इटावा के बिजौली में उनकी गाड़ी पंचर हो गई जिसके बाद सभी लोग कार से उतर कर सड़क पर खड़े हो गए और कुछ लोग गाड़ी की स्टेपनी बदलने लगे।

इस दौरान एक ट्रक ने इन सभी लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत (8 injured in road accident in itawah) हो गई , जबकि, 8 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।

नेशनल हाइवे-2 पर हुआ हादसा

हादसे का शिकार परिवार झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र का रहने वाला था। ये सभी लोग दिल्ली से ओला कैब बुक करके झांसी जा रहा थे। इस दौरान इटावा के नेशनल हाइवे-2 पर बिजौली कस्बे के पास सुबह 4:00 बजे के करीब कैब पंचर हो गई जिसके बाद सभी लोग गाड़ी से नीचे उतर कर सड़क पर खड़े थे। इस दौरान ट्रक ने सभी लोगों को रौंद दिया।

Related Post

Maha Kumbh

एकता का महाकुम्भ: पिंकी की मम्मी एक नंबर ब्रिज पर पहुंचें, उनकी बेटी उनका इंतजार कर रही है…

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। ‘अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले शिवम और युवराज भूला भटका शिविर में पहुंचें, यहां श्याम शर्मा आपका इंतजार…

मुनव्वर बोले- योगी दोबारा सीएम बने तो यूपी छोड़ दूंगा, भाजपा बोली- दूसरा राज्य खोज लीजिए

Posted by - July 18, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी चरम पर है, इसी कड़ी में मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने बयान…
AK Sharma

देश में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा उत्तर प्रदेश: एके शर्मा

Posted by - September 20, 2024 0
लखनऊ। देश में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देश एवं प्रदेश…